Published : Nov 22, 2025 11:21 pm IST, Updated : Nov 22, 2025 11:21 pm IST
1/7Image Source : Instagram/@kartikaaryan
फिल्म इंडस्ट्री में एक तरफ स्टार किड्स और टैलेंट की बात होती है तो कुछ लोग कहते हैं कि केवल नेपो किड होना ही काफी है, वहीं कुछ लोगों को लगता है कि टैलेंट से पहचान बनाई जाती है। आज हम उसी बॉलीवुड एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका फिल्मी परिवार से कोई नाता नहीं है। उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर पहचान बनाई।
2/7Image Source : Instagram/@kartikaaryan
फिल्म इंडस्ट्री में एक ऐसा हीरो है, जिसने अपने 14 साल के करियर में 6 हिट और 5 फ्लॉप दी हैं, लेकिन उनके स्टार स्टेटस में आज तक कभी कोई कम देखने को नहीं मिली। हम बात कर रहे हैं कार्तिक आर्यन की जिन्हें लेकर माहौल तो पूरा सेट रहता है, लेकिन जब फिल्मों और बॉक्स ऑफिस की बात होती है तो मामला कुछ और होता है।
3/7Image Source : Instagram/@kartikaaryan
कार्तिक आर्यन इस शनिवार, 22 नवंबर को 35 साल के हो गए हैं। एक्टर ने 2011 की फिल्म 'प्यार का पंचनामा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने इस रोमांटिक कॉमेडी में रज्जो उर्फ रजत का लीड रोल निभाया था, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। पिछले कुछ सालों में कार्तिक ने अपने अलग-अलग तरह के रोल से फैंस का मनोरंजन किया है। 'लुका छुपी' में परफेक्ट रोमांटिक हीरो से लेकर 'चंदू चैंपियन' में पैराथलीट लेजेंड तक, एक्टर ने एक सच्चे 'शहजादा' की तरह स्क्रीन पर राज किया है।
4/7Image Source : Instagram/@kartikaaryan
कार्तिक आर्यन ने अपने 14 साल के करियर में 6 हिट और 5 फ्लॉप फिल्मों के साथ खुद को एक भरोसेमंद स्टार के रूप में स्थापित किया है। बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के इंडस्ट्री में कदम रखने वाले कार्तिक ने प्यार का पंचनामा से पहचान बनाई और सोनू के टीटू की स्वीटी, लुका छुपी, पति पत्नी और वो, भूल भुलैया 2 और सत्यप्रेम की कथा जैसी फिल्मों से अपनी जगह मजबूत की।
5/7Image Source : Instagram/@kartikaaryan
हालांकि, उन्हें लव आज कल 2, शहजादा, अकाश वाणी और कांची जैसी फिल्मों में असफलता भी झेलनी पड़ी, लेकिन हर फिल्म के बाद वे और मजबूत होकर लौटे। लगातार मेहनत, अपनी यूनिक स्क्रीन प्रेजेंस और दर्शकों से जुड़ाव की वजह से कार्तिक आज बिना किसी गॉडफादर के बॉलीवुड के सफल सितारों में गिने जाते हैं।
6/7Image Source : Instagram/@kartikaaryan
'नागजिला' एक फैंटेसी-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें कार्तिक एक 'इच्छाधारी नाग' की भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म मृगदीप सिंह लांबा द्वारा निर्देशित और करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के तहत निर्मित है और इसकी रिलीज़ डेट 14 अगस्त 2026 है। रोमांटिक कॉमेडी 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' में कार्तिक और अनन्या पांडे रोमांस करते नजर आने वाले हैं। श्रीलीला, अनुराग बसु के डायरेक्शन में बनी 'तू मेरी जिंदगी है' से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में वो कार्तिक आर्यन के साथ रोमांस करती नजर आएंगी, जो 1 मई, 2026 को रिलीज होगी।
7/7Image Source : Instagram/@kartikaaryan
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन को आखिरी बार हॉरर फिल्म 'भूल भुलैया 3' में देखा गया था। ये फिल्म 2024 में सिनेमाघरों में आई थी। बता दें कि कार्तिक आर्यन 'भूल भुलैया 4' में भी नजर आने वाले हैं, इसकी पुष्टि फिल्म के डायरेक्टर अनीस बज्मी ने की है।