Published : Dec 15, 2025 03:15 pm IST, Updated : Dec 15, 2025 03:15 pm IST
1/6Image Source : Press Kit
इस साल बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों ने जबरदस्त धमाल मचाया है और दर्शकों ने थिएटर्स में जमकर पैसा लुटाया है। कहीं स्टार पावर ने कमाल दिखाया तो कहीं दमदार कहानी और शानदार निर्देशन दर्शकों को खींच लाया। बड़े बजट से लेकर नए चेहरों वाली फिल्मों तक, कई फिल्मों ने उम्मीद से कहीं ज्यादा कमाई कर इतिहास रच दिया। साउथ से लेकर बॉलीवुड तक, हर इंडस्ट्री की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी ताकत साबित की। आइए नजर डालते हैं उन 5 फिल्मों पर, जिन्होंने कमाई के मामले में सबको पीछे छोड़ दिया और साल को यादगार बना दिया।
2/6Image Source : Press Kit
'कांतारा चैप्टर 1' को बनाने में 130 करोड़ का बजट लगा था और फिल्म ने बंपर कमाई की। दुनिया भर में इसकी कमाई के आंकड़ा 853.4 करोड़ रुपये पहुंचा। भारत में फिल्म की कमाई 622 करोड़ रही। ऋषभ शेट्टी की एक्टिंग और निर्देशन के चलते ये फिल्म इस साल सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म बन गई।
3/6Image Source : Press Kit
विक्की कौशल और अक्षय खन्ना स्टारर 'छावा' ने भी जबरजस्त कमाई की है। फिल्म का बजट 150 करोड़ था। फिल्म ने दुनियाभर में 808.7 करोड़ की कमाई की है। भारत में इसका कलेक्शन 604.1 करोड़ रुपये रहा। फिल्म की कहानी को लोगों ने काफी पसंद किया और फिल्म ब्लॉकबस्टर बन गई।
4/6Image Source : Press Kit
न्यू कमर अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' ने भी कमाल कर दिया। 50 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 575.8 करोड़ की दुनियाभर में कमाई की। भारत में इस रोमांटिक फिल्म की कमाई 334.2 करोड़ रुपये रही है। ये फिल्म भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई।
5/6Image Source : Press Kit
रजनीकांत की मल्टी स्टारर फिल्म 'कुली' बेहद भारी बजट 350 करोड़ में बनी थी। फिल्म दुनियाभर की कमाई के साथ बजट निकालने में तो कामयाब रही, लेकिन खासा कमाल नहीं कर सकीं। दुनियाभर में फिल्म की कमाई 350 करोड़ रही। प्री-रिलीज बिजनेस फिल्म का शानदा रहा था।
6/6Image Source : Press Kit
'धुरंधर' हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में है और लोगों को काफी पसंद आ रही है। ऐसे में इसकी कमाई भी धड़धड़ हो रही है। फिल्म का बजट 250 करोड़ है और इसने अब तक दुनिया भक में 374 करोड़ की कमाई भी कर ली है, ये कमाई अभी और बढ़ेगी। देश में इसकी कमाई अभी तक 242 करोड़ से अधिक हो चुकी है। ऐसे में ये फिल्म लिस्ट में और ऊपर स्थान हासिल करेगी।