टीआरपी में 'अनुपमा' और 'सास भी कभी बहू थी 2' का बजा डंका, 'बिग बॉस 19' का ऐसा रहा हाल
टीआरपी में 'अनुपमा' और 'सास भी कभी बहू थी 2' का बजा डंका, 'बिग बॉस 19' का ऐसा रहा हाल
टीआरपी रेस वीक 37: रूपाली गांगुली का अनुपमा और स्मृति ईरानी का क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 शो आगे चल रहे हैं, जबकि सलमान खान का बिग बॉस 19 टॉप 10 से बाहर हो गया है।
टीआरपी रेस वीक 37 में रूपाली गांगुली का 'अनुपमा' और स्मृति ईरानी का 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' शो टॉप 2 में बना हुआ है, जबकि टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' टॉप 10 से बाहर हो गया है। वहीं, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे सीरियल अभी भी दर्शकों की फेवरेट लिस्ट में शामिल है।
2/7Image Source : Screen grab from jiohotstar
रूपली गांगुली का 'अनुपमा' और स्मृति ईरानी का 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' 37वें हफ्ते में भी टीआरपी लिस्ट में टॉप 2 में रहा। 'अनुपमा' पहले स्थान पर रहा, जबकि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' दूसरे स्थान पर रहा। 'यह रिश्ता क्या कहलाता है' ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, इस हफ्ते 'बिग बॉस 19' टॉप 10 की लिस्ट से बाहर हो गया। BARC इंडिया के अनुसार, इस हफ्ते टॉप 10 में इन शोज ने बाजी मारी है।
3/7Image Source : Instagram/@rupaliganguly
रूपली गांगुली का 'अनुपमा' 2.4 की टीआरपी के साथ पहले स्थान पर बना हुआ है। ये सीरियल स्मृति ईरानी के 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को कड़ी टक्कर दे रहा है।
4/7Image Source : Instagram/@smritiiraniofficial
स्मृति ईरानी का सुपरहिट शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' दर्शकों को तुलसी और उसकी बेटी परी के बीच चल रहे ड्रामा में बांधे हुए है। इस हफ्ते इस शो को 2.1 की व्यूअरशिप मिली।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो में से एक है। यह डेली सोप पिछले कुछ हफ्तों से तीसरे स्थान पर है। इस हफ्ते शो की टीआरपी 1.9 है। वहीं, 'तुम से तुम तक' अपने दिलचस्प ड्रामा और कहानी की वजह से टॉप 5 में है। इस हफ्ते इसने 1.8 टीआरपी के साथ चौथा स्थान हासिल किया।
'उड़ने की आशा' लंबे समय से टॉप फाइव में है। यह दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कमी नहीं छोड़ रहा है। इस हफ्ते इसकी टीआरपी 1.7 है। बता करें सोनी सब का सबसे लोकप्रिय शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की तो ये छठा सबसे अधिक देखा जाने वाला डेली सोप है। इसे 1.7 की टीआरपी मिली।
'वसुधा' इस हफ्ते 1.4 टीआरपी के साथ टॉप 10 में शामिल है। कलर्स पर प्रसारित 'मंगल लक्ष्मी' 1.4 टीआरपी के साथ सातवें स्थान पर रहा। वहीं, 'मन्नत' का ड्रामा दर्शकों में उत्सुकता बनाए हुए है। इस हफ्ते इस शो को कलर्स पर 1.3 टीआरपी मिली। 'लक्ष्मी का सफर' भी इस हफ्ते 1.3 टीआरपी के साथ टॉप 10 लिस्ट में आखिरी स्थान पर रहा।