नागिन एक्ट्रेस को नहीं भाई टीवी की तिकड़मबाजी, पीक पर ठुकराया करियर और बनाई 820 करोड़ी कंपनी
नागिन एक्ट्रेस को नहीं भाई टीवी की तिकड़मबाजी, पीक पर ठुकराया करियर और बनाई 820 करोड़ी कंपनी
एक्टिंग की दुनिया बाहर से देखने में जितनी चमकदार है, हकीकत उससे बिल्कुल उलट है। टीवी हो या फिल्में एक्टर्स के लिए हर दिन नई चुनौतियां खड़ी रहती हैं। लेकिन इन तमाम चुनौतियों को भेदकर टीवी की दुनिया में अपना नाम कमाने वाली एक्ट्रेस आशका गोराडिया ने शोहरत हासिल की।
Published : Jan 29, 2025 10:33 am IST, Updated : Jan 29, 2025 10:34 am IST
1/7Image Source : Instagram
एक्टिंग की दुनिया बाहर से देखने में जितनी चमकदार है, हकीकत उससे बिल्कुल उलट है। टीवी हो या फिल्में एक्टर्स के लिए हर दिन नई चुनौतियां खड़ी रहती हैं। लेकिन इन तमाम चुनौतियों को भेदकर टीवी की दुनिया में अपना नाम कमाने वाली एक्ट्रेस आशका गोराडिया ने शोहरत हासिल की।
2/7Image Source : Instagram
आशका ने करीब डेढ़ दशक तक टीवी की दुनिया पर राज किया और दर्जनभर से ज्यादा सीरियल्स में अपनी एक्टिंग से दिल जीते। लेकिन टीवी की दुनिया की तिकड़मबाजी से मन भरने के बाद एक्ट्रेस ने करियर के पीक पर इंडस्ट्री छोड़ दी। इसके बाद एक्ट्रेस ने बिजनेस पर फोकस किया और चंद सालों में 820 करोड़ रुपयों की कंपनी खड़ी कर दी।
3/7Image Source : Instagram
कॉस्मेटिक ब्रांड की ये कंपनी आज 820 करोड़ रुपयों से ज्यादा की नेटवर्थ रखती है। इस कंपनी को खड़ी करने वाली एक्ट्रेस आशका गोराडिया अब एक्टिंग से भले ही दूर रहती हैं लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। आशका अपने इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
4/7Image Source : Instagram
आशका को इंस्टाग्राम पर 12 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। आशका ने नागिन जैसे सुपरहिट सीरियल में भी काम किया है। भाभी नाम के सीरियल से अपने करियर की शुरुआत करने वाली आशका ने कुसुम, सात फेरे, अकेला, मेरे अपने, सिंदूर तेरे नाम का, कभी कभी प्यार कभी कभी यार, अदालत और शुभ विवाह समेत 14 से ज्यादा सीरियल्स में काम किया है।
5/7Image Source : Instagram
2016 में टीवी पर आए सुपरहिट सीरियल नागिन में भी आशका ने अहम किरदार निभाया और खूब तारीफें बटोरीं। बता दें कि आशका ने 2019 में आखिरी बार अपने सीरियल डायन में अपनी एक्टिंग का दम दिखाया था। इस सीरियल में आशका को काफी पसंद किया गया था।
6/7Image Source : Instagram
लेकिन यहीं से आशका को टीवी की तिकड़मबाजी खटकने लगी और करियर के पीक पर एक्टिंग को अलविदा कह दिया। इसके बाद आशका ने बिजनेस की दुनिया में काम शुरू किया। आशका ने अपना कॉस्मेटिक ब्रांड राने कॉस्मेटिक प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी शुरू की। इस कंपनी ने कमाल का बिजनेस किया और चंद साल में ये कंपनी करोड़ों रुपयों के मुनाफे को पार कर गई।
7/7Image Source : Instagram
इस कंपनी की अब कीमत 820 करोड़ रुपयों से भी ज्यादा हैं। अब आशका अपने बिजनेस पर फोकस करती हैं और एक्टिंग की दुनिया से दूर रहती हैं। आशका ने एक विदेशी योगा टीचर से शादी भी रचा ली है। आशका हाल ही में मां बनी हैं। आशका अपने परिवार के साथ भी तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं।