बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई और इस स्टेट में टैक्स फ्री हुई विक्की कौशल की छावा, आदेश जारी
बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई और इस स्टेट में टैक्स फ्री हुई विक्की कौशल की छावा, आदेश जारी
विक्की कौशल की फिल्म छावा बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है। अब तक फिल्म ने 188 करोड़ रुपयों की कमाई कर ली है। अब मध्य प्रदेश में इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है। मुख्यमंत्री मोहन लाल यादव ने पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है।
Published : Feb 19, 2025 11:01 pm IST, Updated : Feb 19, 2025 11:02 pm IST
1/6Image Source : Instagram
विक्की कौशल स्टारर फिल्म छावा बीते 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब तक फिल्म ने 188 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस साल की अब तक की बॉलीवुड की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म का खिताब भी छावा के नाम ही हो गया है। अब इस फिल्म की दीवानगी भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है। फिल्म के सीन्स और सिनेमाघरों का माहौल दोनों ही वीडियो के रूप में सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। अब फिल्म को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन लाल यादव ने खुद एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इकी जानकारी दी है।
2/6Image Source : Instagram
विकी कौशल की छावा को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री घोषित कर दिया गया है। बुधवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक सार्वजनिक सभा में इस खबर की घोषणा की और साझा किया कि मराठा शासक के बारे में जानने के लिए फिल्म अवश्य देखी जानी चाहिए। बाद में उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर लिखा, 'छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर मैं उनके बेटे संभाजी महाराज पर आधारित हिंदी फिल्म 'छावा' की कर-मुक्त रिलीज की घोषणा करता हूं।'
3/6Image Source : Instagram
इससे पहले बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने भी इतिहास से छेड़छाड़ न करने के लिए विक्की कौशल की फिल्म की प्रशंसा की और राज्य में फिल्म को कर मुक्त करने की मांग पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। सीएम फडनवीस ने कहा, 'मुझे खुशी है कि छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर एक बहुत अच्छी फिल्म बनाई गई है। हालांकि मैंने अभी तक इसे नहीं देखा है, लेकिन मैंने लोगों से सुना है कि यह फिल्म इतिहास से छेड़छाड़ किए बिना बनाई गई है।'
4/6Image Source : Instagram
महाराष्ट्र के सीएम ने कहा, 'हम देखेंगे कि इस फिल्म को बढ़ावा देने और इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए हम क्या कर सकते हैं।' इससे पहले, मुंबई डब्बावाला एसोसिएशन ने फड़नवीस से महाराष्ट्र में छावा को कर मुक्त घोषित करने का अनुरोध किया था। जिसमें उन्होंने कहा था, 'हमारे पूर्वज छत्रपति संभाजी महाराज की सेना में योद्धा थे और युद्ध के मैदान में उनके साथ लड़े थे।' मुंबई डब्बावाला एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष तालेकर ने कहा, हमारे लिए छत्रपति शिवाजी महाराज और छत्रपति संभाजी महाराज दोनों श्रद्धेय व्यक्ति हैं।
5/6Image Source : Instagram
लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित छावा एक पीरियड ड्रामा है जो महान मराठा शासक छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। विक्की ने मराठा साम्राज्य के संस्थापक के सबसे बड़े बेटे छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई है। इस बीच रश्मिका मंदाना ने उनकी पत्नी येसुबाई भोंसले का किरदार निभाया है। फिल्म में अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और दिव्या दत्ता भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
6/6Image Source : Instagram
विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है। फिल्म ने पहले दिन 31 करोड़ रुपयों की ओपनिंग की थी। पहले दिन ही फिल्म के तगड़े कलेक्शन ने फिल्म को हिट की राह पर धकेल दिया। इसके बाद दूसरे दिन 37 करोड़ रुपयों की कमाई की। इसके बाद वीकेंड पर 48 कोड़ रुपयों का कलेक्शन किया था। चौथे दिन फिल्म ने 24 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया था। अब तक फिल्म ने 6 दिनों में 188 करोड़ रुपयों का कलेक्शन कर लिया है।