GHKKPM की कहां गायब है Doctor सई? इन दिनों कर रही है ये काम
GHKKPM की कहां गायब है Doctor सई? इन दिनों कर रही है ये काम
गुम है किसी के प्यार में डॉक्टर सई का किरदार निभाने वाली ये टीवी एक्ट्रेस इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। इस शो से बाहर आने के बाद एक्ट्रेस को सलमान खान का मोस्ट पॉपुलर शो बिग बॉग और रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी ऑफर हुआ था। टीवी एक्ट्रेस अब अपने नए सीरियल की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं।
Published : Mar 10, 2025 07:00 pm IST, Updated : Mar 10, 2025 07:00 pm IST
1/7Image Source : Instagram
गुम है किसी के प्यार में डॉक्टर सई का किरदार निभाने वाली ये टीवी एक्ट्रेस इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। इस शो से बाहर आने के बाद एक्ट्रेस को सलमान खान का मोस्ट पॉपुलर शो बिग बॉग और रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी ऑफर हुआ था। टीवी एक्ट्रेस अब अपने नए सीरियल की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं।
2/7Image Source : Instagram
गुम है किसी के प्यार में डॉक्टर सई का किरदार आयशा सिंह ने निभाया था जो इन दिनों अपने लुक्स और नए सीरियल को लेकर काफी चर्चा में है। एक्ट्रेस को अपने पहले रोल के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी थीं। इतना ही नहीं उन्हें अपने रंग-रूप के कारण कई बार रिजेक्शन भी झेलना पड़ा है, लेकिन आज वह टीवी की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं।
3/7Image Source : Instagram
आयशा सिंह ने गुम है किसी के प्यार में सीजन 1 में विराट की पहली पत्नी का किरदार निभाया था, जिसके लिए उन्हें दर्शकों से खूब प्यार भी मिला था। इस शो से एक्ट्रेस को जबरदस्त नेम-फेम मिला है। एक्ट्रेस आज भी इस शो को अपना लकी सीरियल मनाती हैं।
4/7Image Source : Instagram
'गुम है किसी के प्यार में' में 20 साल के लीप के बाद आयशा सिंह कई महीनों तक टीवी स्क्रीन से दूर रहीं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम लाइव में फैंस से बातचीत के दौरान खुलासा किया था कि वह स्क्रीन से इसलिए दूर थी क्योंकि वह थोड़ा रेट करना चाहती है।
5/7Image Source : Instagram
स्टार प्लस के 'गुम हैं किसी के प्यार में' से बाहर होने के बाद एक्ट्रेस आयशा सिंह ने टीवी पर डेढ़ साल बाद वापसी की हैं। वह वह कलर्स टीवी के नए सीरियल मन्नत हर खुशी पाने की में नजर आ रही हैं
6/7Image Source : Instagram
एक्ट्रेस ने आगे बताया कि वह इन दिनों अपने नए शो की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं सई जोशी के किरदार से घर-घर में फेमस हुई आयशा सिंह इन दिनों नए शो 'मन्नत' में नजर आ रही हैं, जिसमें एक बार फिर उनका नया अंदाज देखने को मिल रहा है। इस शो में पहली बार आयशा, मोना वासु और अदनान खान के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई दे रही हैं।
7/7Image Source : Instagram
आयशा सिंह 'मन्नत - हर खुशी पाने की' में मन्नत का किरदार निभा रही है, जिसकी वजह से वह इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। इस नए रोल में भी एक्ट्रेस को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। इस शो में उन्हें कुकिंग करते हुए देखा जा सकता है।