साउथ एक्ट्रेस जननी ने बॉयफ्रेंड श्याम से रचाई शादी, कौन हैं पति साई रोशन श्याम?
साउथ एक्ट्रेस जननी ने बॉयफ्रेंड श्याम से रचाई शादी, कौन हैं पति साई रोशन श्याम?
एक्ट्रेस जननी ने हाल ही में अपनी जिंदगी का एक नया अध्याय शुरू किया है। सोमवार को उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड साई रोशन श्याम के साथ एक निजी समारोह में शादी कर ली। इस खुशी के मौके को उन्होंने अपने करीबी परिवार और दोस्तों के साथ साझा किया।
Published : Mar 31, 2026 10:15 am IST, Updated : Mar 31, 2026 10:15 am IST
1/7Image Source : Instagram/@jananihere_
एक्ट्रेस जननी ने हाल ही में अपनी जिंदगी का एक खूबसूरत पल फैसं के साथ शेयर किया है। सोमवार, 30 मार्च को उन्होंने अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी की। एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड साई रोशन श्याम को अपना जीवनसाथी बना लिया है। सोशल मीडिया पर जननी ने अपने पति के साथ शादी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है, जो वायरल हो रही हैं।
2/7Image Source : Instagram/@jananihere_
जननी और साई रोशन श्याम ने अप्रैल 2025 में चुपचाप सगाई कर ली थी। उन्होंने अपने इस खास दिन को अपने करीबी परिवार और दोस्तों के साथ मनाया था। इस तरह अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की। जननी ने इंस्टाग्राम पर शादी की कुछ झलकियां भी शेयर कीं। उन्होंने कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें इस मौके की खुशी और अपनापन साफ झलक रहा था।
3/7Image Source : Instagram/@jananihere_
एक्ट्रेस जननी ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए, कैप्शन में लिखा, 'अब हम ऑफिशियली मिस्टर एंड मिसेज हैं। इस तरह उन्होंने अपने फैंस को अपनी शादी की खुशखबरी दी। पोस्ट वायरल होने के बाद अब हर किसी के मन में बस एक ही सवाल है कि एक्ट्रेस जननी के पति साई रोशन श्याम कौन हैं?
4/7Image Source : Instagram/@jananihere_
एक्ट्रेस जननी के पति साई रोशन श्याम एक पायलट होने के साथ-साथ एक एयरक्राफ्ट इंजीनियर भी हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम बायो में लिखा, 'स्पाइसजेट पायलट, पहले मैं इसे ठीक करता था, अब मैं बस इसे उड़ाता हूं... 737 विमान इंजीनियर, एमिरेट्स का पूर्व क्रू सदस्य' इसके साथ ही उन्होंने अपनी प्रोफाइल में एक्ट्रेस जननी से शादी को लेकर भी अपडेट दी है और लिखा है कि अब वो शादीशुदा है।
5/7Image Source : Instagram/@jananihere_
फिल्म इंडस्ट्री में जननी का सफर लगातार तरक्की और लगन भरा रहा है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत छोटे-मोटे किरदारों से की और धीरे-धीरे फिल्मी दुनिया में छा गईं। फिल्म 'अवन इवन' (2011) में मुख्य भूमिका के साथ अपनी पहचान बनाई। इस फिल्म में उन्होंने विशाल और आर्या के साथ स्क्रीन शेयर की।
6/7Image Source : Instagram/@jananihere_
उनकी सफलता का सिलसिला जासूसी थ्रिलर फिल्म 'थेगिडी' के साथ जारी रहा, जो 2014 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन पी. रमेश ने किया था। जननी ने इस फिल्म में अशोक सेल्वन के साथ काम किया। अशोक ने एक ऐसे शौकिया जासूस की भूमिका निभाई थी जो हत्याओं की एक कड़ी से जुड़े एक रहस्यमयी व्यक्ति का पीछा कर रहा था। उनके अभिनय की गहराई और बारीकियों के लिए खूब तारीफ हुई।
7/7Image Source : Instagram/@jananihere_
जननी ने 'अवन इवन' और 'थेगिडी' जैसी फिल्मों में काम कर अपनी पहचान बनाई है और एक ऐसी अभिनेत्री के तौर पर मशहूर हुईं। कमाल की बात यह है कि उनकी लगन और अभिनय कला ने उन्हें तमिल फिल्म इंडस्ट्री में एक सम्मानित मुकाम दिलाया है, जहां उनके हुनर और पेशेवर रवैये, दोनों की ही खूब सराहना होती है।