कौन हैं मनु ऋषि चड्ढा? 'ऑपरेशन सफेद सागर' में परवेज मुशर्रफ का रोल निभाने के लिए मिल रही नफरत, जताई खुशी
कौन हैं मनु ऋषि चड्ढा? 'ऑपरेशन सफेद सागर' में परवेज मुशर्रफ का रोल निभाने के लिए मिल रही नफरत, जताई खुशी
'ऑपरेशन सफेद सागर' में मनु ऋषि चड्ढा ने पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का किरदार निभाने को लेकर सुर्खियों में हैं। इस किरदार के लिए उन्हें सोशल मीडिया पर खूब नफरत भी मिल रही है। चलिए जानते हैं कौन हैं मनु ऋषि चड्ढा, जिन्होंने परवेज मुशर्रफ का चैलेंजिंग किरदार निभाया है।
Published : Aug 23, 2026 10:06 am IST, Updated : Aug 23, 2026 10:06 am IST
1/7Image Source : Instagram/@manurishichadha
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हाल ही में रिलीज हुई 'ऑपरेशन सफेद सागर' इन दिनों काफी चर्चा में है। हाल ही में रिलीज हुई ये सीरीज कारगिल युद्ध के कम जाने-पहचाने पहलू पर रोशनी डाली गई है। ये सीरीज 1999 के युद्ध के दौरान इंडियन एयर फोर्स के ऐतिहासिक हाई-एल्टीट्यूड मिशन पर बनी है। सीरीज में एक्टर सिद्धार्थ, अभय वर्मा, जिम्मी शेरगिल और दीया मिर्जा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं और अभिनेता मनु ऋषि चड्ढा भी परवेज मुशर्रफ की भूमिका के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं।
2/7Image Source : Instagram/@manurishichadha
'ऑपरेशन सफेद सागर' में पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का किरदार निभाने को लेकर मनु ऋषि चड्ढा सुर्खियों में हैं और उनके किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है, मगर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स से नफरत भी मिल रही है। हालांकि, ये उनके अभिनय कौशल का कमाल कहेंगे, जिसके चलते उन्हें लोगों से नफरत मिल रही है। उन्होंने ये किरदार इतनी शिद्दत से निभाया है कि पर्दे पर वह परवेज मुशर्रफ ही लगते हैं। ऐसे में लोग उनके बारे में जानने को बेताब हैं।
3/7Image Source : Instagram/@manurishichadha
मनु ऋषि चड्ढा की बात करें तो वह एक प्रसिद्ध अभिनेता, गीतकार, पटकथा और डायलॉग राइटर हैं। वह 'ओए लकी! लकी ओए!', 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' और 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' जैसी फिल्मों में अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए तारीफें हासिल कर चुके हैं और अब 'ऑपरेशन सफेद सागर' में परवेज मुशर्रफ के किरदार के लिए सुर्खियों में हैं।
4/7Image Source : Instagram/@manurishichadha
हाल ही में मनु ऋषि चड्ढा ने पीटीआई से भी इस किरदार और इसे मिल रहे रिस्पॉन्स पर बात की और कहा कि उन्हें दर्शकों से मिल रहे प्यार और नफरत को देखकर खुशी हो रही है। उन्होंने कहा- 'लोग मुझसे कह रहे हैं कि अगर हम आपसे प्यार नहीं करते, तो हम आपसे नफरत ही करते।'
5/7Image Source : Instagram/@manurishichadha
उन्होंने कहा- 'ऐसे लोग जो 1999 की घटना से आहत हुए थे, मुझे लंबे-लंबे मैसेज कर रहे हैं। उन मैसेजेस को पढ़कर मुझे लगा कि शायद पाकिस्तान को माफ करना आसान हो सकता है, लेकिन मुशर्रफ को माफ करना आसान नहीं होगा।'
6/7Image Source : Instagram/@manurishichadha
मनु ऋषि चड्ढा का कहना है कि जब उन्होंने 'ऑपरेशन सफेद सागर' में परवेज मुशर्रफ के किरदार के लिए हामी भरी, तब उन्हें इस बात की चिंता थी कि लोग उन्हें असल में भी बुरा इंसान समझ सकते हैं। उन्होंने कहा- 'मुझे लगा कि लोग सोच सकते हैं कि हो सकता है ऐसा किरदार निभाया है तो एक्टर भी ऐसा ही होगा। हालांकि, ये बात अच्छी थी कि मैंने इससे पहले लोगों को अपनी कॉमेडी से हंसाया और उनके मन में अपने लिए प्यार जगाया।'
7/7Image Source : Instagram/@netflix_in
ऑपरेशन सफेद सागर की बात करें तो ये सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 7 अगस्त को रिलीज हुई थी और दर्शकों से इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। दमदार एक्टिंग, बेहतरीन डायरेक्शन और रोमांचक एरियल सीक्वेंस वाली इस सीरीज को इंडिया टीवी ने अपने रिव्यू में 3.5 स्टार दिए हैं।