Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिर हुआ अपाहिज, अभिरा-अरमान हुए दूर
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिर हुआ अपाहिज, अभिरा-अरमान हुए दूर
टीवी के सबसे पसंदीदा शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अब तक आपने कई दिलचस्प मोड़ देखे होंगे, लेकिन आने वाले एपिसोड में कहानी में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस बार फोकस अभिर के एक्सीडेंट पर होगा, जिसने सभी की जिंदगी बदल दी है।
Published : Jan 03, 2025 06:18 pm IST, Updated : Jan 03, 2025 06:18 pm IST
1/8Image Source : X
टीवी के सबसे पसंदीदा शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अब तक आपने कई दिलचस्प मोड़ देखे होंगे, लेकिन आने वाले एपिसोड में कहानी में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस बार फोकस अभिर के एक्सीडेंट पर होगा, जिसने सभी की जिंदगी बदल दी है।
2/8Image Source : X
अभिर के एक्सीडेंट ने पूरे परिवार को गहरे दुख में डाल दिया है। एक्सीडेंट के बाद डॉक्टर ने चौंकाने वाली खबर दी कि अभिर अब अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो पाएगा। यह खबर सुनकर हर कोई टूट गया है। मनीष अपने आंसू पर काबू नहीं रख पा रहा है। वहीं अभिरा और रूही उसे इलाज के लिए विदेश ले जाने की बात कर रहे हैं।
3/8Image Source : X
कहानी में नया मोड़ तब आता है जब यह पता चलता है कि विद्या इस दुर्घटना के पीछे की सच्चाई जानती है। इतना ही नहीं विद्या भी अरमान को यह सब बताने का मन बना लेते ही, लेकिन फिर उसे डर लगने लगा जाता है।
4/8Image Source : X
उसे लगता है कि उसके सच के सामने आने के बाद अरमान और अभिरा के बीच का रिश्ता टूट सकता है। विद्या सच छिपाने का फैसला करती है, लेकिन उसका यह कदम अभिरा को बहुत दुख पहुंचाता है।
5/8Image Source : X
अभिरा, विद्या पर अपना गुस्सा निकालती है और अभिर की दुर्घटना के लिए उसे ही दोषी ठहराती है। वह विद्या पर अपने भाई की जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाती है। यह सुनकर दादी सा विद्या का समर्थन करती दिखाई देने वाली है।
6/8Image Source : X
कावेरी अपनी बहू के लिए अभिरा के खिलाफ खड़ी हो जाती हैं। इस पारिवारिक तनाव के बीच अरमान की मुश्किल और बढ़ जाती है क्योंकि एक तरफ उसकी मां विद्या है तो वहीं दूसरी तरफ उसकी पत्नी अभिरा है।
7/8Image Source : X
अभिरा, माधव से अपराधी को पकड़ने की गुहार लगाती है। माधव उसे बताता है कि यह एक हिट-एंड-रन केस है, जिसमें एक कार ने अभिर की बाइक को टक्कर मार दी और भाग गई।
8/8Image Source : X
पुलिस अभी तक कार का पता नहीं लगा पाई है क्योंकि दुर्घटना सुनसान इलाके में हुई थी। अब शो में सबसे बड़ा सवाल यह है कि अरमान किसका साथ देंगे? वह अपनी मां विद्या की मदद करेगा या अपनी पत्नी अभिरा की?