YRKKH Twist: इस नवरात्रि अभिरा-अरमान का होगा मिलन, गीतंजलि का सिंदूर ड्रामा बनेगा मुसीबत
YRKKH Twist: इस नवरात्रि अभिरा-अरमान का होगा मिलन, गीतंजलि का सिंदूर ड्रामा बनेगा मुसीबत
रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अब काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है क्योंकि गीतंजलि अब अरमान के करीब जाने की कोशिश कर रही है और अभिरा इस स्थिति से निपटने की कोशिश कर रही है।
Published : Sep 26, 2025 06:03 pm IST, Updated : Sep 26, 2025 06:03 pm IST
1/7Image Source : Screen grab from jiohotstar
स्टार प्लस का शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' हाई-वोल्टेज ड्रामा, सस्पेंस और इमोशनल ट्विस्ट के साथ दर्शकों को लगातार बांधे हुए है। मौजूदा कहानी में अभिरा (समृद्धि शुक्ला), मेहरा (उर्वा रुमानी) और दादीसा (अनीता राज) पर फोकस है जो अपने परिवार के रिसॉर्ट को बचाने की कोशिश कर रही हैं। इस मुश्किल समय में अरमान (रोहित पुरोहित) उनकी मदद करने का फैसला करता है, जिससे अभिरा और उसका रिश्ता एक नया मोड़ ले लेता है।
2/7Image Source : Screen grab from jiohotstar
आने वाले एपिसोड में अभिरा एक ऐसे कमरे में एंट्री करती है, जिसके बारे में कहा जाता है कि वह भूतिया है। अजीब आवाजें और अलमारी का अपने आप हिलना यह सब देख वह डर जाती है। हिम्मत करके वह जांच करती है, लेकिन कमरा खाली मिलता है। रहस्यमयी घटनाओं से वह घबरा जाती है। उलझन में पड़ जाती है और फिर बेचैन हो जाती है, जिससे रिसॉर्ट की कहानी में रोमांच और रहस्य बढ़ जाता है।
3/7Image Source : screen grab from jiohotstar
टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में ड्रामा अपने पीक पर है। अरमान और अभिरा की प्रेम कहानी में हर एपिसोड में बड़ी मुश्किलें आ रही हैं। फिलहाल, गीतंजलि सबसे बड़ी रुकावट है। उसने अरमान से जबरदस्ती शादी की और अब वह उसके करीब आने की कोशिश कर रही है। हालांकि ये सब नहीं हो पाता है और अरमान-गीतंजलि हनीमून के लिए अभिरा के रिसॉर्ट में आ जाते हैं। अभिरा आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है और एक अच्छी होस्ट बनकर गीतंजलि की सभी मांगों को पूरा कर रही है क्योंकि वह उनकी मेहमान है।
4/7Image Source : Screen grab from jiohotstar
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के नए एपिसोड में हम देखते हैं कि अरमान (रोहित पुरोहित) और मेहरा, गरबा के लिए सजावट करने में अभिरा (समृद्धि शुक्ला) की मदद कर रहे हैं। अभिरा और कावेरी खाना बना रही होती हैं तो मयारा सजावट की जिम्मेदारी लेती है और अरमान से मदद मांगती है। वह प्यार से यह भी कहती है कि उसे डांडिया खेलना नहीं आता। अरमान और मयारा ऑनलाइन वीडियो देखकर डांडिया सीखते हैं। अभिरा अपने पति अरमान और बेटी को साथ काफी खुश होती है।
5/7Image Source : Screen grab from jiohotstar
लेकिन गीतंजलि एक बार फिर अभिरा को अतीत की याद दिलाती है। वह उससे सिंदूर लाने को कहकर उसके जख्मों पर नमक छिड़कती है। गीतंजलि चाहती है कि अभिरा सिंदूर लाए ताकि अरमान उसका माथा सजा सके। सबके सामने गीतंजलि अरमान से सिंदूर लगाने को कहती है। यह सुनकर अरमान हैरान रह जाता है। वह मना कर देता है और कहता है कि वह खुद लगा सकती है। अरमान कहता है कि वह कमरे में जाकर शीशे से देख सकती है, लेकिन वह कहती है कि इससे समय बर्बाद होगा और पति होने के नाते उसे सिंदूर लगाना चाहिए।
6/7Image Source : Screen grab From jiohotstar
बाद में, हम देखते हैं कि अरमान गरबा के लिए स्पीकर ठीक करने की कोशिश कर रहा होता है। लेकिन अभिरा बीच में आकर कहती है कि वह खुद कर लेगी और उसे उसकी मदद की जरूरत नहीं है। जब वह जोर देता है तो वह कहती है कि वह तो सिर्फ रिसॉर्ट में मेहमान है और उसे गीतंजलि के साथ अपना हनीमून एन्जॉय करना चाहिए।
7/7Image Source : Screen grab from jiohotstar
इस बीच, कृष और तान्या मुश्किल में पंस जाते हैं। तान्या दुखी हो जाती है क्योंकि जब उसके दोस्तों ने उसके वजन का मजाक उड़ाया तो कृष ने उसका साथ नहीं दिया। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि मयारा की वजह से अरमान और अभीरा एक साथ डांस करेंगे और गरबा का मजा लेंगे। हम यह भी देखेंगे कि अरमान आखिरकार अभीरा को बताएगा कि उसे गीतांजली से शादी करने के लिए मजबूर किया गया था।