1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. 'तमाशा शुरू', अभिरा-अरमान में होगा दक्ष के लिए युद्ध, रूही बनेगी 'सूर्पनखा'

'तमाशा शुरू', अभिरा-अरमान में होगा दक्ष के लिए युद्ध, रूही बनेगी 'सूर्पनखा'

Published : Apr 20, 2025 08:59 pm IST,  Updated : Apr 20, 2025 08:59 pm IST
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि दक्ष आखिरकार अरमान को 'पापा' कहेगा, जिससे रूही के दिल में नई उम्मीद जाग उठेगी। लेकिन, अभिरा यह सुन टूट जाएगी। वहीं अब आने वाले हफ्ते में रूही का असली रूप सभी के सामने आने वाला है, जिसेक बाद दादी सा एक हैरान करने वाला फैसला सुनाएगी।
1/7 Image Source : Instagram

समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों टीवी दर्शकों के बीच में चर्चा का विषय बना हुआ है। हाल ही के एपिसोड में हमने कई उतार-चढ़ाव देखे। रोहित और शिवानी की मौत के बाद अभिरा, अरमान और रूही गमगीन हालत में है। रूही, अभिरा-अरमान के बच्चे की मां बनने वाली है और उसे दक्ष की देखभाल भी करनी है। इसी बीच रूही के दिल में एक बार फिर से अरमान के लिए प्यार का फूल खिलेगा।
2/7 Image Source : X

वहीं पोद्दार हाउस के लोगों के सामने अभिरा और अरमान, रोहित की मौत के बाद रूही का साथ देने का वादा करते हैं। वे उसे सारी खुशियां देने की कोशिश करते हैं और इसलिए, उसे बेबीमून पर ले जाते हैं। हालांकि, इस दौरान रूही वहां से बिना किसी को कुछ बताए घर वापस आ जाती है। वहीं अरमान और अभिरा भी दक्ष को लेकर उसके पीछे-पीछे घर आ जाते हैं।
3/7 Image Source : X

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में चौंकाने वाला मोड़ तब आता है जब रूही, अरमान के साथ एक खुशहाल परिवार बनाने का सपने देखने लगती है। उसे यह भी एहसास होता है कि यह गलत है क्योंकि वह अभिरा का पति है। लेकिन, रूही अपनी फिलिंग को कंट्रोल नहीं कर पाती है और हर वक्त अरमान के पास रहने के बारे सोचती रहती है। वह अरमान-अभिरा को राम सीता के रूप में देख चिढ़ जाती है और सूर्पनखा बन उसे छीने का प्लान बनाती है।
4/7 Image Source : X

हालांकि, अरमान सिर्फ अभिरा की वजह से रूही की देखभाल कर रहा है। अरमान के साथ रूही का बर्ताव देख अभिरा खुद को अकेला महसूस करने लगती है क्योंकि वह उसे दिन-ब-दिन दूर होती जा रही है। साथ ही वह प्रेग्नेंसी का अनुभव भी नहीं कर पा रही है। दादी सा भी उसे लगातार यह कहकर दुखी करती है कि बच्चा सिर्फ रूही को ही अपनी मां के रूप में पहचानेगा।
5/7 Image Source : X

दादी सा रूही से यह भी सवाल करती है कि अभिरा के बच्चे को इस दुनिया में लाने के दौरान दक्ष को नजरअंदाज किया जाएगा। दूसरी ओर रूही, अरमान की देखभाल को इस बात का संकेत समझती है कि वह फिर से उसका पति बन सकता है। बड़ा धमाका तब होगा जब अभिरा के सामने दक्ष, अरमान को पापा कहता है। अब, राजन शाही के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का एक प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें हम अरमान, अभिरा और रूही को दक्ष के लिए खिलौने खरीदते हुए देखते हैं।
6/7 Image Source : X

दुकानदार रूही और अरमान को दक्ष का माता-पिता कहता है। अरमान उसे समझाने ही वाला होता है कि दक्ष उसे पापा कहता है। रूही यह सुनकर खुश हो जाती है जबकि अभिरा दुखी हो जाती है। बाद में, वह अरमान को बताती है कि यह पहली बार नहीं है जब दक्ष ने उसे पापा कहा है। वह उसे बताती है कि छुट्टियों के दौरान भी एक बार में दक्ष ने उसे पापा कहा था। अरमान इस बारे में अभिरा को न बताने पर गुस्सा हो जाता है।
7/7 Image Source : X

Advertisement