किसी भी चीज को कैमरे में कैद करना हर किसी को अच्छा लगता है। कैमरे से खींची गई तस्वीर वक्त बीत जाने के बाद भी आपकी यादों को हरपल तरोताजा करती रहेगी। आज 'विश्व कैमरा दिवस' है। इस खास मौके पर आज हम आपको विश्वभर की कुछ चर्चित तस्वीरें दिखाएंगे जिसे देखकर आप न केवल हैरान रह जाएंगे बल्कि आपका दिमाग भी चकरा जाएगा।
सबसे पहले इस शख्स की शेर के साथ इस तस्वीर को देखिए। इस तस्वीर को देखकर किसी का भी दिल मुंह को आ जाएगा। इस तस्वीर में एक बुद्ध धर्म का अनुयायी अपना खाना शेर को खिला रहा है। ये तस्वीर थाइलैंड के कंचनपुर बुरी टाइगर टेंपल की है।
अब जरा इस चौंकाने वाली तस्वीर को देखिए। इस तस्वीर में एक छोटा सा बच्चा बिल्ली को बांसुरी बजाकर सुना रहा है। वहीं बिल्ली भी बांसुरी से निकलने वाली धुन को ध्यान से सुन रही है।
इस तस्वीर में एक बच्चा कुत्ते को बाढ़ के पानी से बचाने के लिए अपने पीठ पर लादे हुए है। ये तस्वीर फिलिपिनो फ्लड के दौरान की है।
अब 2009 की इस तस्वीर को देखिए। ये तस्वीर ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया की है। इस तस्वीर में फायर फाइटर कोलाला को बोतल से पानी पिला रहा है।
बेहतर दुनिया के उद्देश्य से 10 हजार भिक्षुओं ने एक साथ बैठकर प्रार्थना की थी। ये तस्वीर एक झलक में ही आंखों को सुकून देती है।
इस तस्वीर में एक शख्स दिव्यांग बच्चे को खुश करने के लिए बांसुरी बजा रहा है। खास बात है कि ये बच्चा इस शख्स का नहीं है। ये तस्वीर बाली के टेनगा गांव (साल 2010) की है।