1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. इवेंट्स
  4. हर साल इस तरह से भक्तों को दर्शन देने आते हैं लालबागचा राजा, देखें बीते साल की कुछ शानदार तस्वीरें

हर साल इस तरह से भक्तों को दर्शन देने आते हैं लालबागचा राजा, देखें बीते साल की कुछ शानदार तस्वीरें

Published : Jul 01, 2020 11:19 am IST,  Updated : Aug 22, 2020 08:49 am IST
कोरोना महामारी के दौरान इस बार एहतियात के तौर पर मुंबई में लोगों को लालबागचा राजा के दर्शन करने को नहीं मिलेंगे। इस बार लालबागचा वाले पंडाल में प्लाज्मा डोनेशन कैम्प लगाया गया। 86 सालों में पहली बार ऐसा हो रहा है जब लालबाग के राजा की प्रतिमा की स्थापना नहीं की जाएगी। हर साल ये उत्सव 11 दिन चलता है। जिसमें भक्तों को लालबागचा राजा के 24 घंटे दर्शन करने को मिलते हैं। हर साल लालबागचा की मूर्ति भी अपने रंग-रूप की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। आज हम आपको लालबागचा राजा की बीते सालों की कुछ तस्वीरें दिखाते हैं। 
1/6 Image Source : Instagram/SAMIRMISTRY24

लालबागचा के राजा की ये तस्वीर साल 2019 की है। इस साल लालबागचा राजा के पंडाल की थीम चंद्रयान 2 पर रखी गई थी। जो लोगों को खूब पसंद आई थी।  
2/6 Image Source : Twitter/UDAYBIRJE

लालबागचा के राजा की ये तस्वीर साल 2019 की है। इस साल लालबागचा राजा के पंडाल की थीम चंद्रयान 2 पर रखी गई थी। जो लोगों को खूब पसंद आई थी।

साल 2018 की ये लालबागचा राजा की तस्वीर है। इस साल लालबागचा पंडाल की थीम पर्यावरण थी। वहीं लालबागचा की मूर्ति के पीछे 3-डी इफेक्ट दिया गया था।
3/6 Image Source : Twitter/ROOSTER-TALE

साल 2018 की ये लालबागचा राजा की तस्वीर है। इस साल लालबागचा पंडाल की थीम पर्यावरण थी। वहीं लालबागचा की मूर्ति के पीछे 3-डी इफेक्ट दिया गया था।

लालबागचा राजा की ये तस्वीर साल 2017 की है। इस साल बागचा के राजा के दरबार को एलईडी लाइटों से सजाया गया। देखिए बागचा के राजा की ये तस्वीर जो आपका मन मोह लेगी।
4/6 Image Source : Instagram/THINGS2DOINMUMBAI

लालबागचा राजा की ये तस्वीर साल 2017 की है। इस साल बागचा के राजा के दरबार को एलईडी लाइटों से सजाया गया। देखिए बागचा के राजा की ये तस्वीर जो आपका मन मोह लेगी।

लालबागचा के राजा के पंडाल की ये तस्वीर साल 2016 की है। इस साल के पंडाल में लाइटों का खास तौर पर इस्तेमाल किया गया था। हरी, पीली और नीले सभी रंग की लाइटे अपने आप बदलकर पंडाल के लुक को और भी खूबसूरत बना रही थीं। वहीं लालबागचा जिस कुर्सी पर विराजमान थे उसके सिरे पर उल्लू की आकृति बनी हुई थी।
5/6 Image Source : Instagram/LALBAUGHCHA RAJA

लालबागचा के राजा के पंडाल की ये तस्वीर साल 2016 की है। इस साल के पंडाल में लाइटों का खास तौर पर इस्तेमाल किया गया था। हरी, पीली और नीले सभी रंग की लाइटे अपने आप बदलकर पंडाल के लुक को और भी खूबसूरत बना रही थीं। वहीं लालबागचा जिस कुर्सी पर विराजमान थे उसके सिरे पर उल्लू की आकृति बनी हुई थी।

लालबागचा के पंडाल की ये तस्वीर साल 2015 की है। इस साल के पंडाल में शीशे का ज्यादा इस्तेमाल किया गया था। तस्वीर में आपको गणेश जी की मूर्ति के ऊपर बड़ा सा झूमर और आसपास की सजावट में भी शीशे का इस्तेमाल दिख जाएगा। मूर्ति के पास शीशे में बनी मोर की आकृति काफी सुंदर लग रही है।
6/6 Image Source : Twitter/ISHA GUPTA

Advertisement