'आप की अदालत' के 25 साल पूरे होने पर आम जनता के साथ इंडिया टीवी जश्न मना रहा है। तस्वीरों में देखिए ग्वालियर के दीनदयाल सिटी मॉल से मॉल में किस प्रकार से 'आप की अदालत' के सेट (कट आउट) पर आम लोग अदालत के कठघरे में बैठकर सेलिब्रिटी जैसा महसूस कर रहे हैं।
इंडिया टीवी के लोकप्रिय शो 'आप की अदालत' के 25 साल पूरे हो चुके हैं। इस अवसर पर इंडिया टीवी देश की जनता के लिए सेलिब्रिटी बनने का एक खास मौका लेकर आया है।
इंडिया टीवी ने ग्वालियर के दीनदयाल सिटी मॉल में 'आप की अदालत' का सेट लगाया। इस सेट पर बने कठघरे में बैठकर जनता में सेलिब्रिटी जैसी फीलिंग आई।
इस मशहूर शो के सेट पर इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर इन चीफ रजत शर्मा का भी कट आउट लगाया गया है। यहां पर आप की अदालत के इस सेट पर जनता तस्वीरें खिंचा सकती है।
इस शो के जरिए हजारों दर्शकों को तमाम सेलिब्रिटीज को करीब से देखने का मौका मिला है।
आप भी बतौर ऑडियंस ‘आप की अदालत’ का हिस्सा बन सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ अपने शहर में लगे किसी मशहूर मॉल के 'आप की अदालत' के सेट (कट आउट) पर जाकर तस्वीरें खिंचानी है और हमें भेज देनी हैं।