Published : Aug 17, 2017 03:19 pm IST, Updated : Aug 17, 2017 03:24 pm IST
1/7Image Source : PTI
उत्तर भारत के कई राज्यों में जारी बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। लगातार हो रही बारिश से बिहार, बंगाल और असम में व्यापक तबाही मची हुई है। नेपाल में हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से बिहार में स्थित मोतिहारी के सिकराना नदी में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। बिहार में बाढ़ कैसा कहर बरपा रही है वह आप इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं।
2/7Image Source : PTI
बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्ध स्तर पर राहत बचाव के लिए एनडीआरएफ की 22 टीम जिसमें 949 जवान एवं 100 नौका, एसडीआरएफ की 15 टीम जिसमें 421 जवान और 82 नौका, सेना की चार टुकड़ियों के कुल 300 जवान को 40 नौकाओं के साथ है।
3/7Image Source : PTI
सेना की तीन अतिरिक्त टुकड़ियां जो कि कल रात पहुंची थी इन्हें सीतामढ़ी, मधुबनी, पश्चिम चम्पारण एवं पूर्वी चम्पारण जिले में बाढ़ राहत एवं बचाव कार्य में लगाया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य सरकार के उच्चाधिकारियों के दल द्वारा भी आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया जा रहा है।
4/7Image Source : PTI
कटिहार में क्षतिग्रस्त रेलवे ट्रैक्स की जांच करते कर्मचारी।
5/7Image Source : PTI
बिहार के किशनगंज में अपने डूब चुके आशियानों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाते ग्रामीण।
6/7Image Source : PTI
पश्चिमी चंपारण के नरकटियागंज में बाढ़ की चपेट में आई सड़क पर जाते बच्चे।
7/7Image Source : PTI
बिहार के पश्चिमी चंपारण में स्थित नरकटियागंज रेलवे स्टेशन का यह है हाल।