सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी के बाद भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आज शुरू हो गई है। ओडीशा के पुरी के अलावा देश के कई शहरों में ये रथ यात्रा आज निकाली जा रही है जिसमें कोलकाता और अहमदाबाद शामिल हैं। कोरोना महामारी के बीच इस बार की रथ यात्रा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कुछ दिशा निर्देश जारी किए हैं जिन्हें ध्यान में रखकर इस बार की जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जा रही है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार इस बार कोरोना वायरस के चलते इस यात्रा में सिर्फ 500 लोग ही इन रथों को खीच सकेंगे।
जगन्नाथ यात्रा के दौरान सेनेटाइजेशन का भी ध्यान रखा जा रहा है। इस तस्वीर में देखिए कैसे ये व्यक्ति मंदिर परिसर के आसपास सेनेटाइजेशन कर रहा है। वहीं सुरक्षा भी चाकचौबंद है।
भगवान जगन्नाथ की यात्रा सुबह 9 बजे से शुरू हो गई है। इस यात्रा के चलते पुरी में 36 घंटे लॉकडाउन का एलान किया गया है। यानि कि रथ खींचने वाले 500 भक्तों के अलावा बाकी लोग अपने घर पर रहेंगे और इस रथ यात्रा के दर्शन ऑनलाइन ही करेंगे।
2500 सौ साल से भी ज्यादा समय में ऐसा पहली बार होगा कि भक्त जन इस रथ यात्रा में शामिल नहीं होंगे।
ये भगवान बालभद्र का रथ है जिसे श्रद्धालू खींच रहे हैं। कोरोना महामारी के बीच तस्वीरों में श्रद्धालुओं का जोश देखने लायक है। इस यात्रा में मौजूद सभी पुजारियों का यात्रा में शामिल होने से पहले कोरोना टेस्ट भी करवाया गया है।
इस तस्वीर में सभी पुजारी भगवान जगन्नाथ का ढोल नगाड़े बजाकर स्वागत कर रहे हैं। सभी भगवान की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं।
ये बालभद्र का रथ है। इस रथ भगवान बालभद्र विराजमान है। इसके साथ ही रथ में आपको पुजारी भी नजर आ रहे हैं जो बालभद्र की सेवा कर रहे हैं। ये रथ फूलों और रंग बिरंगे रंगों से सजाया गया है।
गुजरात के अहमदाबाद में इस बार की जगन्नाथ यात्रा मंदिर परिसर के अंदर की निकाली जा रही है। इस रथ यात्रा में शामिल होने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी पहुंचे। तस्वीर में विजय रूपाणी रथ को खींचते हुए नजर आ रहे हैं।