PHOTOS: गोरखपुर-फूलपुर में बंपर जीत से समाजवादी पार्टी में जश्न, 'बुआ-भतीजा' जिंदाबाद के लगे नारे
PHOTOS: गोरखपुर-फूलपुर में बंपर जीत से समाजवादी पार्टी में जश्न, 'बुआ-भतीजा' जिंदाबाद के लगे नारे
सपा कार्यकर्ताओं में सबसे ज्यादा इस बात की खुशी है कि पार्टी ने सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की सीटें उनसे छीनी हैं, जो उनके लिए सबसे प्रतिष्ठा वाली सीटें थीं।
Published : Mar 14, 2018 07:54 pm IST, Updated : Mar 14, 2018 07:59 pm IST
1/7
अखिलेश और मायावती की जोड़ी ने गोरखपुर और फूलपुर में बीजेपी को बड़ा झटका दिया है जिसके बाद से सपा और बसपा कार्यकर्ता गोरखपुर से लेकर फूलपुर तक जश्मन डूब गए।
2/7Image Source : pti
गोरखपुर और फूलपुर में सपा की जीत के बाद लखनऊ के पार्टी दफ्तर में होली खेली गई। बुआ-भतीजा जिंदाबाद के नारे लगे।
3/7Image Source : pti
यहीं नहीं सपा कार्यालय पर कुछ कार्यकर्ता सपा के साथ साथ बसपा का नीला झंडा भी लहरा रहे थे।
4/7Image Source : pti
सपा कार्यकर्ताओं में सबसे ज्यादा इस बात की खुशी है कि पार्टी ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री द्वारा रिक्त की गई लोकसभा सीटों पर कब्जा किया है।
5/7Image Source : pti
जीत से उत्साहित कार्यकर्ता गुलाल खेल कर खुशियां मना रहे थे और मिठाईयां बांट रहे थे।
6/7Image Source : pti
समाजवादी पार्टी प्रवक्ता और विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह साजन ने बताया, ''सपा और बसपा का समझौता था जिसने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को आज हरा दिया।
7/7Image Source : pti
सुनील सिंह साजन ने बताया, ''जब 2019 के लोकसभा चुनाव में दोनों पार्टियां गठजोड बनाकर लड़ेंगी तो हम केंद्र में प्रधानमंत्री को हरायेंगे। यह बस एक बानगी भर है। आगे आगे देखिये होता है क्या।''