एक चुटकी हींग इन बीमारियों में तुरंत असर दिखाती है, ये हैं चमत्कारी गुण
एक चुटकी हींग इन बीमारियों में तुरंत असर दिखाती है, ये हैं चमत्कारी गुण
Hing Ke Fayde in Hindi: खाने में हींग का तड़का सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि सेहत को भी कई फायदे पहुंचाता है। हींग में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। जिससे पाचन, गैस एसिडिटी और हार्मोन बैलेंस करने में भी मदद मिलती है। जानिए हींग के फायदे और ये किन बीमारियों में लाभ करती है।
Published : Oct 12, 2025 04:42 pm IST, Updated : Oct 12, 2025 04:42 pm IST
1/5Image Source : Freepik
दाल, सब्जी और रायते में हींग का तड़का स्वाद बढ़ा देता है। सिर्फ एक चुटकी हींग खाने में अलग फ्लेवर ला देती है। हींग में कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं। आप इसे गुनगुने पानी में डालकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हींग का पीना पीने से कई बीमारियों में तुरंत आराम मिलने लगता है।गुनगुने पानी में एक चुटकी हींग डाल कर पीने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं दूर कर देती है।
2/5Image Source : Freepik
पेट की समस्याओं में हींग फायदेमंद है। हींग पेट में उन एंजाइम्स को बढ़ा देती है जिससे खाना आसानी से पच जाता है। हींग खाने से गैस, एसिडिटी की समस्या में राहत मिलती है। इससे पाचन तंत्र दुरुस्त होता है और आंतों का काम सही होने लगता है। कब्ज की समस्या से परेशान रहने वाले और वात रोगियों के लिए हींग फायदेमंद साबित होती है।
3/5Image Source : Freepik
नियमित रूप से हींग का सेवन करने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है। हींग खाने शरीर में खून के थक्के बनने की समस्या कम हो जाती है। इसलिए हाई ब्लड प्रेशर के मरीज को हींग को खाने में जरूर शामिल करना चाहिए।
4/5Image Source : Freepik
पीरियड्स के दौरान महिलाएं पेट दर्द से बहुत परेशान रहती हैं। हींग खाने से पेट दर्द में राहत मिलती है और हार्मोन बैलेंस रहता है। हींग खाने से सर्दी जुकाम भी कम होता है। बच्चों को पेट में गैस होने पर हींग का पानी मलने से आराम मिल जाता है।
5/5Image Source : Freepik
हींग में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। अगर किसी को सांस की बीमारी है या बच्चों को सर्दी खांसी और जुकाम बहुत ज्यादा रहता है तो सरसों के तेल में एक चुटकी हींग मिलाकर छाती पर मल दें। इससे काफी आराम मिलता है।