दिवाली पर खूब खाई मिठाइयां, हो गई है एसिडिटी तो अपना लीजिए दादी-नानी का ये घरेलू नुस्खा
दिवाली पर खूब खाई मिठाइयां, हो गई है एसिडिटी तो अपना लीजिए दादी-नानी का ये घरेलू नुस्खा
दिवाली पर खूब खाई मिठाइयां, हो गई है एसिडिटी तो अपना लीजिए दादी-नानी का ये घरेलू नुस्खा sweets on Diwali cause acidity best home remedy to get rid of heartburn
Published : Oct 31, 2024 12:16 pm IST, Updated : Oct 31, 2024 02:03 pm IST
1/5Image Source : Freepik
दिवाली के त्योहार पर लोग खूब मिठाइयां खाते हैं। मिठाइयों के अलावा सब्जी के साथ तली हुई पूरियां भी खाई जाती हैं। खान-पान का बैलेंस बिगड़ने की वजह से लोगों की गट हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है जिसकी वजह से एसिडिटी और सीने में जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
2/5Image Source : Freepik
अगर आप एसिडिटी की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो जीरे को कंज्यूम कर सकते हैं। जीरे में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपकी गट हेल्थ को इम्प्रूव करने में मददगार साबित हो सकते हैं। जीरे का पानी पीकर आप पेट से जुड़ी समस्याओं को काफी हद तक दूर कर सकते हैं।
3/5Image Source : Freepik
एसिडिटी के लिए शहद को भी इस्तेमाल किया जा सकता है। एक गिलास गुनगुने पानी में शहद को मिक्स करके पी जाइए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप शहद को दूध या फिर दही में मिलाकर भी कंज्यूम कर सकते हैं। आपको थोड़ी ही देर में रिलीफ महसूस होगा।
4/5Image Source : Freepik
दादी-नानी के जमाने से हींग को पेट के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता रहा है। अगर आप एसिडिटी या फिर सीने में जलन जैसी समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो हींग का सेवन कर सकते हैं। हींग की मदद से आपकी अपच की समस्या को भी दूर किया जा सकता है।
5/5Image Source : Freepik
अजवाइन में पाए जाने वाले तत्व भी गैस और एसिडिटी की समस्या को काफी हद तक दूर कर सकते हैं। गुनगुने पानी में एक स्पून अजवाइन मिक्स करके पी जाएं और खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।