चौलाई के फायदे, किन बीमारियों में किया जाता है इस्तेमाल
चौलाई के फायदे, किन बीमारियों में किया जाता है इस्तेमाल
बारिश के दिनों में हरी पत्तेदार सब्जियों में चौलाई का इस्तेमाल किया जाता है। चौलाई का साग, चौलाई का रायता और इसकी सब्जी बनाकर लोग खाते हैं। आइये जानते हैं चौलाई के फायदे और इसे किन बीमारियों में इस्तेमाल किया जाता है।
Published : Aug 18, 2026 10:18 am IST, Updated : Aug 18, 2026 10:18 am IST
1/5Image Source : Magnific
चौलाई की सब्जी और साग शरीर के लिए फायदेमंद होता है। बाजार में लाल और सफेद दोनों रंग की चौलाई मिलती है। जिसमें लाल चौलाई को काफी फायदेमंद माना जाता है। चौलाई को राजगिरा, अमरांथ और मरसा भी कहते हैं। आचार्य श्री बालकृष्ण के मुताबिक कई बीमारियों में चौलाई की जड़, तने, पत्ते, फल और फूल से फायदे मिलते हैं।
2/5Image Source : Magnific
चौलाई को पीसकर दांतों पर रगड़ने से फायदा होता है। इससे छाले की समस्या और दांतों का दर्द दूर होता है। आपको चौलाई के पत्तों को उबालकर काढ़ा जैसा तैयार करना है। इससे कुल्ला करने से आराम मिलेगा।
3/5Image Source : Magnific
अगर नाखून के आसपास सूजन आ रही है तो चौलाई का उपयोग असरदार हो सकता है। लाल चौलाई की जड़ को पीसकर नाखून पर लगाने से सूजन कम हो जाती है। इससे घाव को सुखाने में भी मदद मिलती है। चौलाई का काढ़ा बना इससे चोट वाली जगह को साफ करें, घाव जल्दी भरते हैं।
4/5Image Source : Magnific
आपको दस्त की समस्या हो रही है तो आयुर्वेद में चौलाई को पेचिश के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए चौलाई के पत्तों से काढ़ा बना लें। इसे 10-20 मिली मात्रा में पिएं। इससे दस्त रुक जाएंगे।
5/5Image Source : Magnific
खांसी अगर गंभीर हो जाए तो खांसने पर खून आने लगता है। इसमें चौलाई आपको फायदा पहुंचा सकती है। चौलाई पंचांग का काढ़ा बना लें और 15-30 मिली में इसका सेवन करें। इससे खांसी में बलगम के साथ आने वाले खून को रोकने में फायदा मिलेगा।