गर्मियों में बनाना शेक पीने से क्या होता है? फायदे कर देंगे हैरान
गर्मियों में बनाना शेक पीने से क्या होता है? फायदे कर देंगे हैरान
गर्मियों के भीषण तापमान में बनाना शेक न केवल एक स्वादिष्ट ड्रिंक है, बल्कि यह शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। केला और दूध से बना ये शेक शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देने का काम करता है। ऐसे में चलिए जानते हैं इसके फायदे।
Published : Apr 21, 2026 05:46 pm IST, Updated : Apr 21, 2026 05:46 pm IST
1/5Image Source : freepik
गर्मियों में पसीने के कारण शरीर जल्दी थक जाता है। केले में मौजूद नेचुरल सुक्रोज, फ्रुक्टोज और ग्लूकोज शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करती है, जिससे आप दिनभर एक्टिव रहते हैं।
2/5Image Source : freepik
केले में पोटेशियम की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने में मदद करती है। दूध के साथ मिलकर यह शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और शरीर की गर्मी को शांत करता है।
3/5Image Source : freepik
केले में फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है। गर्मियों में अक्सर होने वाली पेट की समस्याओं और एसिडिटी में यह राहत पहुंचाता है।
4/5Image Source : freepik
गर्मी और डिहाइड्रेशन के कारण अक्सर पैरों या हाथों की मांसपेशियों में खिंचाव महसूस होता है। बनाना शेक का पोटेशियम और मैग्नीशियम मांसपेशियों को आराम देता है और ऐंठन को रोकता है।
5/5Image Source : freepik
अगर आप दुबलेपन से परेशान हैं, तो गर्मियों में नियमित रूप से बनाना शेक पीना वजन बढ़ाने में कारगर साबित हो सकता है। इसमें कैलोरी और प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है।