फ्लू शॉट लगवाने के फायदे, ये कौन सी बीमारियों से बचाता है?
फ्लू शॉट लगवाने के फायदे, ये कौन सी बीमारियों से बचाता है?
Flue Shot: बारिश के मौसम में बीमारियों से बचने के लिए डॉक्टर फ्लू शॉट लगवाने की सलाह देते हैं। जानिए फ्लू का टीका लगवाने से क्या फायदा होता है और ये कौन सी बीमारियों से बचाव करता है।
Published : Jul 31, 2025 03:19 pm IST, Updated : Jul 31, 2025 03:19 pm IST
1/5Image Source : Freepik
मानसून का मौसम वाकई उतार-चढ़ाव भरा होता है। एक पल बादलों से घिरा आसमान और ठंडी हवाएं चलती हैं। अगले ही पल सूरज तपने लगता है। तापमान में ये अचानक बदलाव और मौसम में आई नमी रोग प्रतिरोधक क्षमता पर बुरा असर डालती है। जिससे फ्लू जैसे सीजनल बैक्टीरिया फैलने लगते हैं।
2/5Image Source : Freepik
डॉक्टर्स की मानें तो बारिश में सीजनल बीमारियों से बचने के लिए र साल फ्लू का टीका लगवाना सुरक्षित होता है। दिल्ली के होली फैमिली हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. निखिल बंते के अनुसार, 'बहुत से लोग फ्लू को सामान्य सर्दी-जुकाम समझ लेते हैं, लेकिन फ्लू कहीं ज़्यादा गंभीर होता है।'
3/5Image Source : Freepik
हालांकि फ्लू और सर्दी जुकाम के लक्षण काफी मिलते जुलते होते हैं। दोनों ही गले में खराश या खांसी जैसे लक्षण पैदा कर सकते हैं। लेकिन फ्लू अक्सर तेज बुखार, बदन दर्द, सिरदर्द और मतली के साथ आता है। इन लक्षणों को जल्दी पहचान लेने से आप जल्दी ठीक हो सकते हैं और कॉम्प्लिकेशन से बच सकते हैं।
4/5Image Source : Freepik
फ्लू के वायरस हर साल बदलते रहते हैं, इसलिए वैक्सीन को नियमित रूप से अपडेट किया जाता है। इसलिए हर साल फ्लू का टीका लगवाना सुरक्षित रहने का सबसे अच्छा तरीका है।
5/5Image Source : Freepik
फ्लू से बचने के लिए साफ सफाई का ध्यान रखें। हाथों को साबुन और पानी सो धोएं। बीमार और संक्रमित व्यक्ति से दूर रहें। ताजा हवा लें और एसी की ठंडक से दूर रहें। ताजा और गर्म खाना ही खाएं। मास्क लगाकर रखें।