ये काले बीज बैड कोलेस्ट्रॉल के साथ वजन कम करने में भी हैं बेहद फायदेमंद, जान लें कैसे करें इस्तेमाल?
ये काले बीज बैड कोलेस्ट्रॉल के साथ वजन कम करने में भी हैं बेहद फायदेमंद, जान लें कैसे करें इस्तेमाल?
बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए अपनी डाइट में चिया सीड्स को शामिल करें। काले रंग के ये छोटे छोटे बीज कई बेहतरीन पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। चिया सीड्स बैड कोलेस्ट्रॉल के साथ वजन भी कम करता है। चलिए जानते हैं इसका इस्तेमाल कैसे करें?
Published : Oct 06, 2025 08:48 am IST, Updated : Oct 06, 2025 08:55 am IST
1/5Image Source : freepik
अगर आपका बैड कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ा हुआ है तो यह दिल की सेहत के लिए अच्छा संकेत नहीं है। ऐसे में इसे कंट्रोल करने के लिए अपनी डाइट में चिया सीड्स को शामिल करें। काले रंग के ये छोटे छोटे बीज कई बेहतरीन पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। चिया सीड्स बैड कोलेस्ट्रॉल के साथ वजन भी कम करता है। चलिए जानते हैं इसका इस्तेमाल कैसे करें?
2/5Image Source : freepik
चिया में मौजूद फाइबर दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है। दो बड़े चम्मच चिया में लगभग 10 ग्राम फाइबर होता है। यह फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने में मदद करता है जबकि गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। यह रक्त वाहिकाओं की रक्षा करता है। चिया ओमेगा-3 वसा अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (ALA) भी भरपूर होता है, जिसे अध्ययनों ने हृदय रोग के जोखिम को कम करने से जोड़ा है।
3/5Image Source : unsplash
चिया के बीज पेट में जेल जैसा पदार्थ बनाते हैं जिससे पाचन बेहतर होता है, पेट भरा हुआ महसूस होता है और वजन नियंत्रण में मदद मिलती है। इसके जेल जैसी बनावट के कारण पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे कम कैलोरी का सेवन होता है, जो अप्रत्यक्ष रूप से वजन नियंत्रित करने और रक्तचाप कम करने में सहायक हो सकता है।
4/5Image Source : unsplash
चिया तरल पदार्थ सोख लेता है, इसलिए इन्हें पर्याप्त पानी, दूध या जूस के साथ मिलाना ज़रूरी है ताकि ये अच्छी तरह से नरम हो जाएँ। इससे न केवल पाचन संबंधी परेशानी से बचाव होता है, बल्कि पाचन की क्षमता भी बढ़ती है।
5/5Image Source : unsplash
चिया सीड्स का सेवन आप कई तरीकों से कर सकते हैं। रात में चिया सीड्स को पानी में भिगोकर सुबह इस पानी को पिएं। आप चिया सीड्स को स्मूदी या सूप में मिलाया जा सकता है। चिया का सेवन आप दूध में भिगोकर भी कर सकते हैं। आप इन्हें पैनकेक या मफिन के घोल में भी मिला सकते हैं, या फिर एनर्जी बार में भी मिला सकते हैं। रोज़ाना लगभग 1-2 बड़े चम्मच लेने की सलाह देते हैं।