इन चीजों के सेवन से बढ़ा हुआ वजन होता है तेजी से कम, जान लें इस्तेमाल का सही तरीका
इन चीजों के सेवन से बढ़ा हुआ वजन होता है तेजी से कम, जान लें इस्तेमाल का सही तरीका
बढ़ता वजन कई तरह की बिमारियों का घर होता है, जैसे - हाई ब्लड प्रेशर, फैटी लिवर, कोलेस्ट्रॉल, ह्रदय रोग, या पाचन तंत्र सम्बंधित रोग। आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ चंचल शर्मा के अनुसार आप घरेलू तरीको को अपनाकर बिना किसी साइड इफ़ेक्ट के अपना वजन कम कर सकते हैं।
Published : Aug 23, 2025 07:19 am IST, Updated : Aug 23, 2025 07:20 am IST
1/5Image Source : pexels
आधुनिक दौड़ में वजन का बढ़ना या मोटापा एक आम समस्या बन गई है लेकिन यह साधारण सी दिखने वाली बात आपके स्वास्थ्य पर कितना नाकारात्मक असर डाल सकती है उसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। बढ़ता वजन कई तरह की बिमारियों का घर हो सकता है, जैसे - हाई ब्लड प्रेशर, फैटी लिवर, कोलेस्ट्रॉल, ह्रदय रोग, या पाचन तंत्र सम्बंधित रोग। हॉर्मोनल असंतुलन, पीसीओडी, थायरॉइड, हाई कैलोरी वाले खाद्य पदार्थ मोटापे की वजह बनते हैं। आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ चंचल शर्मा के अनुसार आप घरेलू तरीको को अपनाकर बिना किसी साइड इफ़ेक्ट के अपना वजन कम कर सकते हैं।
2/5Image Source : meta ai
जीरा पानी: वजन कम करने के लिए आप प्रतिदिन सुबह खाली पेट में जीरा पानी का सेवन कर सकते हैं। यह असरदार उपाय बहुत तेजी से बढे हुए चर्बी को कम करने में मदद करता है और आपको एक फिट शरीर को मेंटेन करने में सहायता करता है। जीरा में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे- विटामिन सी, विटामिन के, कैल्शियम, विटामिन ई, प्रोटीन, मैग्नीशियम आदि।
3/5Image Source : freepik
आँवला: आँवला एक आयुर्वेदिक औषधि के रूप में कार्य करता है और आपका मोटापा कम करने में मदद करता है। आंवला में मौजूद विटामिन सी आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर, शरीर की शुद्धि करता है। इससे आपकी इम्युनिटी भी अच्छी होती जिससे आप रोगों से लड़ पाते हैं और स्वस्थ रहते हैं। आंवला को अपने आहार में शामिल करने में कई तरीके हैं जैसे - आप इसका मुरब्बा बनाकर खा सकते हैं, आंवले का जूस पी सकते हैं, आंवले का अचार या चटनी बना सकते हैं।
4/5Image Source : freepik
त्रिफला: त्रिफला का नियमित सेवन करने से आपकी पाचन शक्ति मजबूत होती है और इसमें मौजूद एंटी इन्फ्लैमटरी गुण आपके शरीर से हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालकर इसकी शुद्धि करते हैं। आप रोजाना रात में सोने से पहले एक चम्मच त्रिफला को गर्म पानी के साथ खा सकते हैं।
5/5Image Source : freepik
ब्लैक कॉफी: टाइप 2 मधुमेह और फैटी लिवर की समस्या होने पर डॉक्टर आपको ब्लैक कॉफी पीने की सलाह देते हैं क्यूंकि इससे फैट बर्न होता है और आप अपना मोटापा कम कर सकते हैं।