इन विटामिन की कमी से लोगों को खूब आता है गुस्सा, दिनभर करते हैं चिड़चिड़
इन विटामिन की कमी से लोगों को खूब आता है गुस्सा, दिनभर करते हैं चिड़चिड़
अगर, आपको बार-बार गुस्सा आ रहा है और हर छोटी बड़ी बात पर आप अपना आपा खो देते हैं तो यह शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी से जुड़ा हो सकता है। चलिए जानते हैं कैसे?
Published : Oct 19, 2025 07:53 pm IST, Updated : Oct 19, 2025 07:53 pm IST
1/5Image Source : UNSPLASH
गुस्सा आना और चिड़चिड़ापन महसूस करना बेहद स्वाभाविक है। लेकिन, जब ये भावनाएँ आपके कंट्रोल से बाहर होने लगें तो यह स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है। अगर आपको बार-बार गुस्सा आ रहा है और हर छोटी बड़ी बात पर आप अपना आपा खो देते हैं तो यह शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी से जुड़ा हो सकता है। चलिए जानते हैं कैसे?
2/5Image Source : FREEPIK
विटामिन बी कॉम्प्लेक्स: विटामिन B6 और विटामिन B12 दिमाग के सही कामकाज और मूड को नियंत्रित करने वाले न्यूरोट्रांसमीटर (जैसे सेरोटोनिन और डोपामाइन) के निर्माण के लिए बहुत ज़रूरी होते हैं। इनकी कमी से थकान, सुस्ती, तनाव और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है।
3/5Image Source : FREEPIK
विटामिन डी: विटामिन डी की कमी को अवसाद, चिंता और मूड स्विंग्स से जोड़ा गया है, जो गुस्सा और चिड़चिड़ापन पैदा कर सकता है। यह मूड को स्थिर रखने वाले हार्मोन के निर्माण में मदद करता है।
4/5Image Source : FREEPIK
जिंक की कमी: जिंक हमारे शरीर में मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में एक अलग भूमिका निभाती है। इसकी कमी से आपको डिप्रेशन के लक्षण महसूस हो सकते हैं, आपको मूड स्विंग्स हो सकता है और एंग्जायटी और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है।
5/5Image Source : FREEPIK
डाइट में आप कुछ मूड बूस्टिंग फूड्स को शामिल कर सकते हैं। जैसे कि सबसे पहले तो आपको विटामिन बी 6 और विटामिन बी 12 से भरपूर फूड्स खाना चाहिए। हरी पत्तेदार सब्जियां, एवोकाडो और मीट। इसके अलावा आप जिंक और मैग्नीशियम के लिए मछली, ब्रोकली और अंकुरित अनाज जैसी चीजों को खा सकते हैं।