खांस-खांसकर होने लगा है पसलियों में दर्द, तो जरूर ट्राई करके देखें ये देसी नुस्खा
खांस-खांसकर होने लगा है पसलियों में दर्द, तो जरूर ट्राई करके देखें ये देसी नुस्खा
खांस-खांसकर होने लगा है पसलियों में दर्द, तो जरूर ट्राई करके देखें ये देसी नुस्खा dry cough causing pain in your ribs to get rid of coughing try this home remedy
Published : Nov 01, 2024 08:02 pm IST, Updated : Nov 01, 2024 10:35 pm IST
1/5Image Source : Freepik
एक बार खांसी हो जाए, तो सही होने में काफी दिन लग जाते हैं। कभी-कभी तो कफ सिरप पीने के बाद भी खांसी पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाती है। बढ़ते हुए प्रदूषण की वजह से कई लोग खांसी की समस्या से जूझ रहे हैं। आइए खांसी से छुटकारा पाने के एक नेचुरल तरीके के बारे में जानते हैं।
2/5Image Source : Freepik
अदरक में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपकी इस समस्या को काफी हद तक दूर कर सकते हैं। अदरक को अपने डाइट प्लान में शामिल करके गले में पैदा होने वाली सूजन को कम किया जा सकता है। इसके अलावा अदरक का सेवन करने से बलगम की समस्या से भी राहत मिल सकती है।
3/5Image Source : Freepik
गले की खराश को दूर करने के लिए भी अदरक का सेवन करने की सलाह दी जाती है। अगर आप बंद नाक की समस्या से परेशान हैं, तो भी अदरक फायदेमंद साबित हो सकती है। एक छोटे से अदरक के टुकड़े को चबाने से आप कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।
4/5Image Source : Freepik
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अदरक में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं। खांसी-जुकाम को ठीक करने के अलावा अदरक को रेगुलरली कंज्यूम करके आप अपनी इम्यूनिटी को भी मजबूत बना सकते हैं।
5/5Image Source : Freepik
अगर आप चाहें तो अदरक वाली चाय भी पी सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शहद में अदरक मिलाकर खाना भी खांसी में फायदेमंद साबित हो सकता है। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।