हड्डियों को लोहे सा मजबूत बना देगा ये ड्राई फ्रूट, आज से ही खाना शुरू करें
हड्डियों को लोहे सा मजबूत बना देगा ये ड्राई फ्रूट, आज से ही खाना शुरू करें
हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व बहुत जरूरी हैं। अगर आप अपनी हड्डियों को "लोहे जैसा मजबूत" बनाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में अंजीर, बादाम, अखरोट को जरूर शामिल करें।
Published : Mar 27, 2026 06:53 pm IST, Updated : Mar 27, 2026 06:53 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
आजकल लोगों की हड्डि्यां कम उम्र में ही कमजोर हो रही है। इसकी वजह है पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन न करना। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ ड्राई फर्ट्स को अपनी डाइट में शामिल कर अपनी हड्डियों को लोहे सा मजबूत बना सकते हैं।
2/5Image Source : FREEPIK
अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। यह हड्डियों में सूजन को कम करता है और उसे नुकसान से बचाता है।
3/5Image Source : FREEPIK
बादाम में कैल्शियम के साथ-साथ मैग्नीशियम और विटामिन E भरपूर मात्रा में होता है। मैग्नीशियम शरीर को कैल्शियम सोखने में मदद करता है, जिससे हड्डियां अंदर से मजबूत होती हैं।
4/5Image Source : FREEPIK
अंजीर कैल्शियम का खजाना है। मुट्ठी भर सूखे अंजीर में लगभग उतना ही कैल्शियम होता है जितना एक गिलास दूध में। इसके लिए रात में 2-3 अंजीर पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। यह हड्डियों के घनत्व को बढ़ाने में मदद करता है।
5/5Image Source : FREEPIK
रिसर्च बताती है कि सूखे आलूबुखारे हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए चमत्कारिक हैं। यह विशेष रूप से महिलाओं में उम्र के साथ होने वाली हड्डियों की कमजोरी को रोकने में सहायक है।