इन चीजों का सेवन करने से शरीर में बढ़ेगी गर्मी, सर्दियों में ज़रूर करें डाइट में शामिल
इन चीजों का सेवन करने से शरीर में बढ़ेगी गर्मी, सर्दियों में ज़रूर करें डाइट में शामिल
सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। नवंबर की सुनहरी धूप और गुलाबी ठंड का लोग लुत्फ़ उठा रहे हैं लेकिन धीरे धीरे ठंड बढ़ेगी ऐसे में अभी से अपनी सेहत का ध्यान रखें ताकि शरीर में गर्मी रहे। अपने आपको ठंड से बचाने के लिए आप इस विंटर सीज़न कुछ चीज़ों को डाइट में शामिल करें।
Published : Nov 04, 2024 07:00 pm IST, Updated : Nov 04, 2024 07:00 pm IST
1/6Image Source : social
सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। नवंबर की सुनहरी धूप और गुलाबी ठंड का लोग लुत्फ़ उठा रहे हैं लेकिन धीरे धीरे ठंड बढ़ेगी ऐसे में अभी से अपनी सेहत का ध्यान रखें ताकि ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो, इम्यूनिटी कमजोर न हो और शरीर में गर्मी रहे। अपने आपको ठंड से बचाने के लिए आप इस विंटर सीज़न कुछ चीज़ों को डाइट में शामिल करें। इन चीज़ों का सेवन करने से शरीर बॉडी में हीट जनरेट होगा।
2/6Image Source : social
अनार में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं और ये शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसलिए, डाइट में अनार को जरूर शामिल करना चाहिए ताकि आप कड़ाके की ठंड में अपने शरीर को गर्म रख सकें।
3/6Image Source : social
प्याज में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने और शरीर को गर्म रखने का काम करते हैं। सर्दियों में प्याज का सेवन करना बहुत फायदेमंद माना जाता है।
4/6Image Source : social
सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए आप दालचीनी का ज़रूर इस्तेमाल करें। यह मसाला शरीर को तुरंत गर्म करता है। आप इसका इस्तेमाल चाय, काढ़ा और खाने में कर सकते हैं
5/6Image Source : social
आयुर्वेद में लहसुन का इस्तेमाल रक्त संचार को बेहतर बनाने और दिल को स्वस्थ रखने के लिए किया जाता है। यह रक्त वाहिकाओं (ब्लड वेसल्स) को आराम देकर ऊतकों (टिशू )में रक्त प्रवाह को बढ़ाने में भी मदद करता है। इसलिए इस सीज़न डाइट में लहसुन को जरूर शामिल करें।
6/6Image Source : social
फैटी फिश में ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है। ओमेगा-3 फैटी एसिड नाइट्रिक ऑक्साइड को भी बढ़ाता है, जो शरीर में रक्त संचार को बेहतर बनाता है और रक्त वाहिकाओं को आराम देने में भी मदद करता है। इसलिए, अपने डाइट में सैल्मन और सारडाइन जैसी मछलियों को शामिल करें। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में होता है।