Published : Oct 26, 2025 01:45 pm IST, Updated : Oct 26, 2025 01:52 pm IST
1/5Image Source : freepik
सर्दियों के मौसम में यूरिक एसिड की समस्या तेजी से बढ़ती है. अगर आप इसके मरीज हैं तो दर्द और जकड़न जैसे लक्षण बढ़ जाते हैं। ऐसे में इस मौसम में इसके मरीजों का डाइट का सही होना बहुत ज़रूरी है। चलिए जानते है इस सीज़न में किन चीज़ों का सेवन करने से बचना चाहिए?
2/5Image Source : freepik
हाई यूरिक एसिड होने पर मसूर, अरहर, उड़द और लोबिया जैसी दालों का सेवन कम करना चाहिए क्योंकि इनमें प्यूरीन की मात्रा अधिक होती है। यूरिक एसिड के मरीजों को फूलगोभी, पालक, पत्तागोभी, मशरूम,हरी मटर की सब्जी को नहीं खाना चाहिए। इसमें प्यूरिन की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो यूरिक एसिड के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे दर्द और सूजन की समस्या बढ़ सकती लगती है।
3/5Image Source : freepik
हाई यूरिक एसिड वाले लोगों को मीठे खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि मिठाई और शक्कर युक्त पेय पदार्थों में फ्रुक्टोज की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ा सकता है।
4/5Image Source : freepik
शराब प्यूरीन का एक स्रोत है, जो यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ा सकता है और गाउट जैसे लक्षणों को बढ़ा सकता है। इसलिए, यूरिक एसिड को नियंत्रित करने और लक्षणों को कम करने के लिए शराब का सेवन सीमित करना महत्वपूर्ण है।
5/5Image Source : freepik
लाल मांस, सार्डिन, एंकोवी और मैकेरल जैसे समुद्री भोजन में प्यूरीन की मात्रा अधिक होती है, और इन्हें सीमित रखना सबसे अच्छा है, खासकर अगर आपका यूरिक एसिड का स्तर पहले से ही बढ़ रहा है।