रोज दो लौंग खाने से दूर हो जाएंगी ये बीमारी, जानिए लौंग खाने के फायदे
रोज दो लौंग खाने से दूर हो जाएंगी ये बीमारी, जानिए लौंग खाने के फायदे
रोज दो लौंग खाने से दूर हो जाएंगी ये बीमारी, जानिए लौंग खाने के फायदे- Eating Two Cloves Daily Keep These Disease Away Get Many Benefits Laung Khane Ke Fayde
Published : Oct 18, 2024 05:13 pm IST, Updated : Oct 18, 2024 05:13 pm IST
1/6Image Source : Freepik
लौंग का इस्तेमाल मसाले के अलावा कई आयुर्वेदिक दवाओं में भी किया जाता है। रोज दो लौंग खाने से सेहत को कई गजब के फायदे मिलते हैं। लौंग का इस्तेमाल अलग-अलग बीमारियों में किया जाता सकता है।
2/6Image Source : Freepik
लौंग का इस्तेमाल दांत और मसूड़े में होने वाले दर्द को ठीक करने के लिए भी किया जाता है। लौंक में यूजेनॉल होता है, जो एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। ऐसे में अगर आप रोजाना दो लौंग खाते हैं तो ओरल हेल्थ में सुधार आता है।
3/6Image Source : Freepik
लौंग पाचन के लिए भी अच्छी होती है। दो लौंग खाने से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल हेल्थ में सुधार आ सकता है। इससे पेट दर्द, गैस, सूजन और अपच की समस्या दूर होती है। खराब पाचन वालों को रोजाना 2 लौंग चबाने से फायदा होगा।
4/6Image Source : Freepik
लौंग का इस्तेमाल सूजन दूर करने और दर्द को कम करने में भी किया जाता है। लौंग में पाया जाने वाला यूजेनॉल और फ्लेवोनोइड तत्व, सूजन को कम करता है। गठिया के रोगियों को लौंग का इस्तेमाल फायदा करता है। इससे यूरिक एसिड को भी कम किया जा सकता है।
5/6Image Source : Freepik
सांस और खांसी में भी लौंक का सेवन फायदा करता है। अगर आपको सांस की बीमारी है तो दो लौंग खाने से आराम मिलेगा। लौंग खाने से खांसी, अस्थमा और ब्रोंकाइटिस जैसी समस्याओं को दूर किया जा सकता है।
6/6Image Source : Freepik
कई रिसर्च में ये भी पता चला है कि लौंग इंसुलिन सेंसिटिविटी में भी सुधार लाता है। इससे ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज के रोगियों के लिए दो लौंग काफी फायदेमंद साबित हो सकती हैं।