काले नमक का ज़्यादा सेवन करने से बिगड़ सकती है सेहत, हो सकती हैं ये गंभीर समस्याएं
काले नमक का ज़्यादा सेवन करने से बिगड़ सकती है सेहत, हो सकती हैं ये गंभीर समस्याएं
काला नमक के फायदों की लिस्ट लंबी है लेकिन ये नमक सेहत के लिए हानिकारक भी है। इसमें कुछ ऐसे कंपाउंड्स होते हैं जिसकी अधिकता सेहत के लिए नुकसानदायक होती है। चलिए जानते है इसे ज़्यादा खाने से क्या होता है?
Published : Oct 21, 2024 11:32 pm IST, Updated : Oct 21, 2024 11:32 pm IST
1/6Image Source : social
काला नमक के फायदों की लिस्ट लंबी है लेकिन ये नमक सेहत के लिए हानिकारक भी है। इसमें कुछ ऐसे कंपाउंड्स होते हैं जिसकी अधिकता सेहत के लिए नुकसानदायक होती है। चलिए जानते है इसे ज़्यादा खाने से क्या होता है?
2/6Image Source : social
काले नमक के सेवन से शरीर में सोडियम ज़्यादा हो जाता है, जिसके कारण शरीर में वॉटर रिटेंशन बढ़ता है जो कि हाई बीपी का भी कारण बन सकती है।
3/6Image Source : social
काला नमक आयोडीन युक्त नहीं होता है और आयोडीन थायराइड के काम काज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस वजह से थायराइड की चपेट में आ सकते हैं
4/6Image Source : social
काला नमक में मौजूद फ्लोराइड और अन्य कैमिकल्स शारीरिक कार्यों पर प्रभाव डाल सकते हैं। नियमित रूप से काले नमक का सेवन करने से आपके शरीर में किडनी की पथरी बन सकती है।
5/6Image Source : social
ज्यादा नमक खाने से शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाती है। नमक के कारण कैल्शियम टॉयलेट के जरिए बाहर निकल जाता है जिससे हड्डियों से जुड़ी बीमारी हो सकती है।
6/6Image Source : social
प्रेग्नेंसी में काले नमक का सेवन ज़्यादा नहीं करना चाहिए वरना इससे शरीर में आयोडीन की कमी हो सकती है। ऐसी स्थिति में न्यू बॉर्न बेबीज हैं में न्यूरोलॉजिकल परेशानी हो सकती हैं।