Published : Mar 26, 2025 02:53 pm IST, Updated : Mar 26, 2025 02:53 pm IST
1/5Image Source : Freepik
पुराने जमाने से ही हरी इलायची को न केवल खाने-पीने के स्वाद को बढ़ाने के लिए बल्कि सेहत को सुधारने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता रहा है। आइए पोषक तत्वों से भरपूर हरी इलायची की तासीर के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
2/5Image Source : Freepik
आपको बता दें कि हरी इलायची की तासीर ठंडी होती है। आयुर्वेद के मुताबिक इलायची चबाना या फिर इलायची का पानी पीना, सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए हरी इलायची के कुछ हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में भी जानते हैं।
3/5Image Source : Freepik
हरी इलायची को गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। गैस और एसिडिटी जैसी पेट से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए हरी इलायची को सही मात्रा में और सही तरीके से कंज्यूम किया जा सकता है।
4/5Image Source : Freepik
क्या आपको बैड ब्रेथ की समस्या है? अगर हां, तो आप इलायची को अपने डेली डाइट प्लान में शामिल करके बैड ब्रेथ की समस्या को काफी हद तक दूर कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हरी इलायची को माउथ फ्रेशनर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।
5/5Image Source : Freepik
औषधीय गुणों से भरपूर हरी इलायची आपकी वेट लॉस जर्नी को बूस्ट करने में कारगर साबित हो सकती है। इसके अलावा स्ट्रेस को कम करने के लिए भी इलायची का सेवन किया जा सकता है। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।