अरहर में छिपा है पोषक तत्वों का भंडार, जानें इस दाल को रोज खाने से क्या फायदा होता है?
अरहर में छिपा है पोषक तत्वों का भंडार, जानें इस दाल को रोज खाने से क्या फायदा होता है?
अरहर इकलौती ऐसी दाल है जिसका स्वाद ज़्यादातर लोगों को पसंद आता है। इस दाल की खास बात है कि इसे छौंक कर या बिना छौंके दोनों तरह से खा सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं रोज़ाना अरहर की दाल खाने से सेहत को कौन कौन से फायदे होते हैं।
Published : Oct 14, 2024 11:41 pm IST, Updated : Oct 14, 2024 11:41 pm IST
1/7Image Source : social
अरहर इकलौती ऐसी दाल है जिसका स्वाद ज़्यादातर लोगों को पसंद आता है। इस दाल की खास बात है कि इसे छौंक कर या बिना छौंके दोनों तरह से खा सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं रोज़ाना अरहर की दाल खाने से सेहत को कौन कौन से फायदे होते हैं।
2/7Image Source : social
अरहर की दाल में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। इसके साथ ही इस दाल को हर मौसम में आसानी से पचाया जा सकता है।
3/7Image Source : social
अरहल दाल आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फोलिक एसिड, फॉस्फोरस और पोटैशियम से भरपूर है। इसके साथ ही इसमें मेंगनीज, जिंक, कॉपर, सिलेनियम जैसे तत्व भी पाए जाते हैं, जिसकी मदद से आपके शरीर का पाचन तंत्र सही रहता है और शरीर को ऊर्जा मिलती है।

4/7Image Source : social
अरहर दाल पोटेशियम काफी पाया जाता है. यह रक्तचाप को स्थिर करता है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को अपनी डाइट में तूर दाल नियमित रूप से शामिल करना चाहिए। हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित रोगियों के लिए फायदेमंद है क्योंकि उन्हें हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है।
5/7Image Source : social
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को सभी पोषक तत्वों की जरूरत होती है। ऐसे में उनके लिए अरहर की दाल अच्छा विकल्प है। इसमें फोलिक एसिड के अलावा कॉर्बोहाइड्रेट भी होता है। वहीं फोलिक एसिड एसिडिटी की समस्या से भी बचाता है।
6/7Image Source : social
अरहर की दाल में प्रोटीन के अलावा फाइबर भी अच्छी मात्रा में होता है। फाइबर अधिक होने के कारण ये पाचनतंत्र को मजबूत करती है।
7/7Image Source : social
अरहर दाल में मौजूद राइबोफ्लेविन और नियासिन जैसे बी कॉम्प्लेक्स विटामिन शरीर में ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने के लिए जानी जाती है। नियमित आहार में तुअर दाल को शामिल करने से ऊर्जा का स्तर तुरंत बढ़ जाता है।