डायबिटीज से लेकर बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में इस सब्जी का नहीं है कोई मुकाबला
डायबिटीज से लेकर बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में इस सब्जी का नहीं है कोई मुकाबला
अगर आपका बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ा है या आप डायबिटीज के मरीज हैं तो अपनी डाइट में पानी से भरपूर लौकी को शामिल करें। चलिए जानते हैं लौकी खाने से कौन से फायदे होते हैं और इसका सेवन कैसे करें?
Published : Sep 06, 2025 06:11 pm IST, Updated : Sep 06, 2025 06:16 pm IST
1/5Image Source : freepik
अगर आपका बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ा है या आप डायबिटीज के मरीज हैं तो अपनी डाइट में पानी से भरपूर लौकी को शामिल करें। इसमें फाइबर और रफेज की भी अच्छी मात्रा होती है जो पाचन क्रिया को बेहतर कर, मेटाबोलिज्म को तेज करता है। चलिए जानते हैं लौकी खाने से कौन से फायदे होते हैं और इसका सेवन कैसे करें?
2/5Image Source : freepik
लौकी का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल तेजी से होता है। लौकी का जूस पीने से फैट और लिपिड प्रोटीन में कमी आती है। यह शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी बढ़ा सकता है। लौकी में मौजूद आहार फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कम करने में फायदेमंद हो सकता है।
3/5Image Source : freepik
अगर यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है तो लौकी का सेवन ज़रूर करना चाहिए। इसका फाइबर और रफेज अपने साथ यूरिक एसिड के कणों को बाहर लाता है और इन्हें शरीर से फ्लश ऑउट करने में मदद करता है।
4/5Image Source : freepik
हाई ब्लड शुगर के रोगियों के लिए लौकी का सेवन कई प्रकार से फायदेमंद है। इसके एंटीऑक्सीडेंट्स शुगर मेटाबोलिज्म को तेज करते हैं और पेंनक्रियाज सेल्स के काम काज में तेजी लाते हैं। इस वजह से डायबिटीज में शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
5/5Image Source : freepik
लौकी पेट को ठंडा करने के साथ एसिड बाइल जूस को कम करता है और इस तरह एसिडिटी कम करने में मदद करता है। इसके अलावा ये पेट में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने के साथ पीएच बैलेंस करने में मदद करता है। तो, इन तमाम कारणों से लौकी सेहते के लिए फायदेमंद है।