हार्ट सर्जन ने बताई 3 आदतें जो आपको लंबी उम्र तक जीने में मदद करती हैं
हार्ट सर्जन ने बताई 3 आदतें जो आपको लंबी उम्र तक जीने में मदद करती हैं
लंबी उम्र तक जीना है और स्वस्थ रहना है तो इसके लिए हार्ट सर्जन की बताई कुछ आदतों को अपना लें। इंस्टाग्राम पर डॉक्टर जेरेमी लंदन ने फिजिकल एक्टिविटी से लेकर दिमाग को शांत करने वाली ऐसी आदतों के बारे में बताया है जिससे आप लंबी आयु तक जी सकते हैं।
Published : Aug 20, 2026 09:34 am IST, Updated : Aug 20, 2026 10:59 am IST
1/5Image Source : India Tv
अगर आप लंबी उम्र तक जीना चाहते हैं और स्वस्थ रहना चाहते हैं तो इसके लिए हार्ट सर्जन डॉक्टर जेरेमी लंदन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए तीन आदतों के बारे में बताया है। इन आदतों को लोगों पर रिसर्च किया गा और पाया गया कि जो लोग ये शौक रखते हैं वो अधिक समय तक जीवित रह सकते हैं। इसमें दीर्घायु से जुड़े शौक की तीन श्रेणियों बांटा गया है।
2/5Image Source : Magnific
ऐसे शौक अपनाने चाहिए जो आपको सक्रिय रखते हैं। इसमें सबसे पहले वो शौक आते हैं जो फिजिकल एक्टिविटी को बढ़ावा देते हैं। डॉक्टर जेरेमी ने इसके लिए पैदल चलना, दौड़ना, साइकिल चलाना, तैरना, बाइक चलाना, बागवानी करना, गोल्फ और टेनिस जैसी गतिविधियों के साथ-साथ दूसरे खेलों को शामिल किया है। उन्होंने 18,000 से ज्यादा लोगों पर हुए एक अध्ययन का हवाला देते हुए कहा कि जो लोग इस तरह के शौक रखते हैं वो अधिक समय तक और काफी अधिक जीते हैं।
3/5Image Source : Magnific
आपको दिमाग को व्यस्त रखना भी जरूरी है। इसके लिए पढ़ने, लिखने, पेंटिंग करने, संगीत बजाने, ताश खेलने और फोटोग्राफी जैसी गतिविधियों को अच्छा माना जाता है। जिन लोगों को ऐसे शौक हैं उनका दिमाग ज्यादा एक्टिव होता है। आपको इन एक्टिविटीज को कभी-कभार करने के बजाय लगातार करने के महत्व पर जोर देना चाहिए।
4/5Image Source : Magnific
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर वो शौक आते हैं जिन्हें आप दूसरों के साथ मिलकर पूरा करते हैं। डॉक्टर जेरेमी ने कहा कि इस लिस्ट की एक्टिविटीज ने उन्हें आश्चर्यचकित किया और उन्होंने समझाया कि दूसरों के साथ गतिविधियां करने से पहली दो श्रेणियों के फायदों को अधिकतम किया जा सकता है। लोगों के साथ जुड़ने से बाकी दोनों और भी मजबूत हो जाते हैं।
5/5Image Source : Magnific
जब आप इन तीनों श्रेणियों को एक साथ मिला देते हैं तो फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं। डॉक्टर ने बताया सबसे अच्छे शौक के रूप में शरीर को हिलाने-डुलाने, मन को व्यस्त रखने, दूसरों के साथ समय बिताने और इसे नियमित रूप से करने से अच्छा कुछ नहीं है। आप जो पहले से कर रहे हैं उससे अलग कुछ नई एक्टिविटीज को शामिल करना है। इससे आपके स्वास्थ्य में बेहतरीन सुधार आएगा।