इन बीमारियों में शहद है अमृत समान, जानें कब और कैसे करें इस्तेमाल?
इन बीमारियों में शहद है अमृत समान, जानें कब और कैसे करें इस्तेमाल?
आयुर्वेद में शहद को संजीवनी बूटी समान माना गया है। इसका औषधीय गुण आपको कई बीमारियों से दूर रखता है। इसमें ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बेहद लाभकारी हैं। ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं शहद किन समस्याओं में लाभकारी है?
Published : Feb 14, 2025 06:44 pm IST, Updated : Feb 14, 2025 07:00 pm IST
1/6Image Source : social
आयुर्वेद में शहद को संजीवनी बूटी समान माना गया है। इसका औषधीय गुण आपको कई बीमारियों से दूर रखता है। इसमें ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बेहद लाभकारी हैं। इसमें एस्कॉर्बिक एसिड, पैंटोथेनिक एसिड, नियासिन और राइबोफ्लेविन, कैल्शियम, तांबा, लोहा, मैग्नीशियम, मैंगनीज, फास्फोरस, पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बेहद ज़रूरी हैं। ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं शहद किन समस्याओं में लाभकारी है?
2/6Image Source : social
अगर इम्यून सिस्टम कमजोर है तो डाइट में शहद का इस्तेमाल शुरू करें। शहद में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण आपको तमाम तरह की बीमारियों से बचाते हैं। इसका नियमित सेवन शरीर की कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता को तेजी से बढ़ाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि इसमें जीवाणुरोधी और एंटीवायरल गुण भी होते हैं, जो मौसमी बीमारियों से आपका बचाव करते हैं।
3/6Image Source : social
अगर आपको सर्दी खांसी बहुत ज़्यादा होती है और गले और सीने में कफ जम जाता है तो ऐसी स्थिति में शहद का सेवन फायदेमंद है। जमे हुए कफ की वजह से सांस लेने में तकलीफ और गले में खराश जैसी समस्याएं होती है। शहद में ऐसे गुण होते हैं जो जमे हुए कफ को टुकड़े टुकड़े करके बाहर निकालती है और इन समस्याओं से राहत दिलाती है।
4/6Image Source : social
आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन शहद एक डिटॉक्सीफायर भी है जो आपके शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकल देता है। दरअसल। हम जो भी खाना खाते हैं उसका अधिकांश हिस्सा तो आसानी से पच जाता है लेकिन कुछ भाग पचते नहीं हैं और ये शरीर में इकठ्ठा होते रहते हैं। जो बहुत हानिकारक होते हैं। शहद इन हानिकारक विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है। शहद खाने से पाचक अग्नि बढ़ती है जिससे पेट से जुड़ी तमाम तरह की बीमारियों से बचाव होता है।
5/6Image Source : social
कई लोग को भूख ना लगने की समस्या होती है जिसकी वजह से वे समय पर खाना नहीं खाते हैं। इस कारण शरीर में कमजोरी और अन्य कई बीमारियों के होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में शहद का सेवन आपके लिए फायदेमंद है। विशेषज्ञों के अनुसार शहद खाने से भूख बढ़ती है।
6/6Image Source : social
शहद स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद है। शहद में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो चेहरे की चमक बढ़ाते हैं और दाग धब्बों को दूर करते हैं। यही कारण है कि कई ब्यूटी क्रीम में शहद का इस्तेमाल किया जाता है। आप भी चेहरे पर निखार लाने के लिए शहद का उपयोग कर सकते हैं।