Written By: Vanshika Saxena
Published : Mar 07, 2025 11:39 am IST, Updated : Mar 07, 2025 11:39 am IST
Image Source : Freepik
ब्रेस्ट कैंसर के बढ़ते मामले वाकई में चिंता का विषय हैं। क्या आप भी इस गंभीर और जानलेवा बीमारी के खतरे को कम करना चाहती हैं? अगर हां, तो आज हम आपको बताते हैं कि आप ब्रेस्ट कैंसर के हमले से खुद को कैसे बचा सकते हैं?
Image Source : Freepik
ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम करने के लिए आपको अपने डेली रूटीन में एक्सरसाइज को जरूर शामिल करना चाहिए। फिटनेस और हेल्थ को मेंटेन रखने के लिए हर रोज किसी न किसी फिजिकल एक्टिविटी में इन्वॉल्व रहना बेहद जरूरी होता है।
Image Source : Freepik
क्या आप शराब पीती हैं या फिर स्मोकिंग करती हैं? अगर हां, तो आपको इन दोनों आदतों को अलविदा कह देना चाहिए। दरअसल, जरूरत से ज्यादा शराब पीना या फिर स्मोकिंग करना ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारी का कारण बन सकता है।
Image Source : Freepik
ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम करने के लिए आपको एक हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट प्लान को फॉलो करने की कोशिश करनी चाहिए। कैंसर से बचाव के लिए अनार, हल्दी, हरी पत्तेदार सब्जियां, सिट्रस फ्रूट्स जैसी चीजों का सेवन करना शुरू कर दीजिए।
Image Source : Freepik
इस तरह की छोटी-छोटी टिप्स को फॉलो कर आप ब्रेस्ट कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम कर सकती हैं। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।