Published : Nov 19, 2025 08:51 pm IST, Updated : Nov 19, 2025 08:51 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
बदलते मौसम में या फिर सर्दियों के मौसम में सर्दी-जुकाम की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में अक्सर लोगों की छाती में कफ जमने लगता है जो आसानी से बाहर नहीं निकल पाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे नेचुरल उपायों के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से छाती में जमा हुआ कफ बाहर निकल जाएगा।
2/5Image Source : FREEPIK
अगर आप कफ की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको अपनी छाती पर हल्के हाथों से मालिश करनी चाहिए। दादी-नानी के जमाने से सर्दी, खांसी, जुकाम या फिर कफ होने पर छाती की मसाज की जाती रही है। ऐसा करने से कफ ढीला होकर आसानी से निकल सकता है।
3/5Image Source : FREEPIK
कफ होने पर आपको ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ पीने चाहिए। पानी को गुनगुना या फिर गर्म करके पिएं या फिर गर्म चाय का सेवन करें। इसके अलावा गर्म तासीर वाले सूप को पीने से भी बलगम पतला होकर निकल सकता है। महज कुछ ही दिनों में आपको पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा।
4/5Image Source : FREEPIK
पुराने जमाने से ही कफ होने पर लोग भाप लेते आ रहे हैं। भाप यानी स्टीम लेने से कफ से छुटकारा मिल सकता है। भाप लेने से बंद नाक भी खुल सकती है। सर्दी, जुकाम, खांसी, बलगम जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए स्टीम ली जा सकती है। इसके अलावा आपको नहाने के लिए भी गर्म पानी का इस्तेमाल करना चाहिए।
5/5Image Source : FREEPIK
अगर आप जल्द से जल्द कफ से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको एक कप गर्म पानी में आधी स्पून नमक मिलाकर इस पानी से गरारे जरूर करने चाहिए। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।