पैरों में होने लगा है फंगल इंफेक्शन तो ये घरेलू उपाय करेंगे असरदार काम
पैरों में होने लगा है फंगल इंफेक्शन तो ये घरेलू उपाय करेंगे असरदार काम
Foot Infection Remedies: बारिश में गंदगी और पानी में भीगने से फंगल इंफेक्शन तेजी से बढ़ जाता है। पैरों की त्वचा निकलने लगती है, पैरों में खुजली, लालिमा और सूजन आने लगती है। ऐसे में ये घरेलू उपाय पैरों के इंफेक्शन को दूर कर सकते हैं।
Published : Sep 10, 2025 11:10 am IST, Updated : Sep 10, 2025 12:09 pm IST
1/6Image Source : Freepik
मानसून में पैरों के गीले रहने, त्वचा के गीले होने से इंफेक्शन का खतरा काफी बढ़ जाता है। खासतौर से पैरों में फंगल इंफेक्शन के मामले ज्यादा सामने आते हैं। पैरों की त्वचा में बैक्टेरिया पनपन सकते हैं। जिससे इंफेक्शन का खतरा काफी बढ़ जाता है।
2/6Image Source : Freepik
पैरों में फंगल इंफेक्शन होने पर दर्द, सूजन और लालिमा जैसे लक्षण दिख सकते हैं। इसके लिए पैरों की साफ-सफाई का बहुत ख्याल रखें। गुनगुने पानी में शैम्पू और फिटकरी डालकर पैरों को क्लीन करें और अच्छी तरह से सुखा लें।
3/6Image Source : Freepik
अगर कही रेडनेस हो रही है या घाव, इरिटेशन की समस्या हो रही है तो इसके लिए नारियल का तेल इस्तेमाल करें। नारियल के तेल में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जो इंफेक्शन को कम करते हैं। इससे पैर सॉफ्ट और सुंदर बनते हैं।
4/6Image Source : Freepik
एलोवेरा पैरों पर लगाने से भी फायदा मिलता है। इससे फंगल इंफेक्शन को कम किया जा सकता है। एलोवेरा लगाने से पैर सॉफ्ट और सुंदर बनाते हैं। रात में सोते वक्त एलोवेरा जेल से पैरों की मसाज करें।
5/6Image Source : Freepik
अगर फंगल इंफेक्शन बढ़ रहा है तो इसके लिए नीम की पत्तियों का पानी इस्तेमाल करें। नीम में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो जो पैरों को खुजली, इरिटेशन और इचिंग को कम करते हैं। इससे पैरों की डीप क्लीनिंग भी होती है।
6/6Image Source : Freepik
अगर आपके पास टी-ट्री ऑयल है तो ये त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है। आप इस तेल से पैरों की मसाज कर लें। टी ट्री ऑयल में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो इंफेक्शन के खतरे को काफी कम कर देते हैं।