बिना टेस्ट कराए ऐसे भी पहचान सकते हैं फैटी लिवर, ये है पहला लक्षण
बिना टेस्ट कराए ऐसे भी पहचान सकते हैं फैटी लिवर, ये है पहला लक्षण
Hidden Symptoms Of Fatty Liver: फैटी लिवर को साइलेंट अटैकर कहा जा सकता है। क्योंकि इसके लक्षण बहुत सामान्य और कई बार न दिखने वाले होते हैं। लेकिन आप इस एक लक्षण से बिना टेस्ट कराए भी फैटी लिवर का पता लगता सकते हैं?
Published : Jul 14, 2025 01:01 pm IST, Updated : Jul 14, 2025 01:01 pm IST
1/5Image Source : Freepik
फैटी लिवर खतरनाक साबित हो सकता है। क्योंकि शरीर इसके कुछ खास लक्षण नहीं दिखाता है। जब फैटी लिवर के लक्षण गंभीर हो जाते हैं तभी वो नजर आते हैं। इसलिए बहुत सारे लोगों को पता नहीं लगता कि वो फैटी लिवर के शिकार हैं।
2/5Image Source : Freepik
हालांकि फैटी लिवर का एक बहुत सामान्य लक्षण है जिसे लोग मोटापा समझकर इग्नोर कर देते हैं। ये लक्षण है आपकी कमर पर मोटापा आना। पेट पर चर्बी बढ़ना फैटी लिवर का लक्षण है और ये बिना टेस्ट के भी पता लगाया जा सकता है।
3/5Image Source : Freepik
फैटी लिवर का मतलब है कि आपके लिवर के अंदर चर्बी जमा हो रही है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपका शरीर अतिरिक्त चर्बी को ठीक से जमा नहीं कर पाता। इसलिए यह आपके लिवर, अग्न्याशय और पेट जैसी जगहों पर चर्बी जमा कर देता है।
4/5Image Source : Freepik
अगर आपकी कमर का आकार बढ़ रहा है, तो इस बात की संभावना काफी बढ़ जाती हैं कि आपको फैटी लिवर है। लिवर में पहले से ही चर्बी जमा होने का ये लक्षण है। भले ही आपको कोई बीमारी न हो और कोई दूसरा लक्षण भी न दिखे।
5/5Image Source : Freepik
लंबे समय में लिवर में जमा फैट सूजन पैदा करता है, जिससे आपके लिवर को नुकसान पहुंचता है। इससे लिवर पर निशान (फाइब्रोसिस) बन जाते हैं। समय के साथ ये स्कार टिशूज आपके लिवर को सिकोड़ देते हैं और उसके काम करने की क्षमता को धीमा कर देते हैं।