अगर आपको भी है थायरॉइड तो डाइट में शामिल करें ये फूड्स, एक्सपर्ट ने बताए फायदे
अगर आपको भी है थायरॉइड तो डाइट में शामिल करें ये फूड्स, एक्सपर्ट ने बताए फायदे
थायरॉइड ग्रंथि के असंतुलित होने पर हार्मोन का संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे शरीर का मेटाबॉलिज्म बुरी तरह प्रभावित होता है। ऐसे में दवाओं के साथ सही खानपान भी अहम भूमिका निभाता है। डॉक्टर बता रही हैं कि थायरॉइड को मैनेज करने के लिए किन फूड्स का सेवन करना चाहिए?
Published : Aug 13, 2026 09:25 pm IST, Updated : Aug 13, 2026 09:37 pm IST
1/5Image Source : MAGNIFIC
थायरॉइड ग्रंथि के असंतुलित होने पर हार्मोन का संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे शरीर का मेटाबॉलिज्म बुरी तरह प्रभावित होता है। इसकी वजह से वजन बढ़ना, बाल झड़ना, हर समय थकान और कमजोरी जैसी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। ऐसे में दवाओं के साथ सही खानपान भी अहम भूमिका निभाता है। डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंखे बता रही हैं कि थायरॉइड को मैनेज करने के लिए किन फूड्स का सेवन करना चाहिए?
2/5Image Source : magnific
कद्दू के बीज: थायरॉइड होने पर अपनी डाइट में कद्दू के बीज को ज़रूर शामिल करें। इनमें ज़िंक, मैग्नीशियम और सेलेनियम भरपूर होते हैं। ये पोषक तत्व थायरॉइड हॉर्मोन को ठीक से काम करने में मदद करते हैं। एक दिन में दो चम्मच कद्दू के बीज का सेवन करें।
3/5Image Source : UNSPLASH
दूध और दही: एक कटोरी दूध या एक गिलास दही भी अपनी डाइट में शामिल करें। दूध और दही आयोडीन से भरपूर होता है, जो थायरॉइड ग्रंथि को सही तरह से काम करने में मदद करता है।
4/5Image Source : MAGNIFIC
बेरीज: थायरॉइड को कंट्रोल करने के लिए डाइट में बेरीज जैसे स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और रसभरी को ज़रूर शामिल करें। यह एंटी ऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी से भरपूर होता है जो थायरॉइड ग्रथिं को नुकसान से बचाते हैं।
5/5Image Source : MAGNIFIC
अंडा: थायरॉइड को कंट्रोल करने में 'अंडा' सुपरफूड की तरह काम करता है. इसमें थायरॉइड ग्रंथि को ठीक से काम करने के लिए जरूरी सभी प्रमुख पोषक तत्व मौजूद होते हैं।