यूरिक एसिड बढ़ने से शरीर के इन 4 अंगों में होता है तेज दर्द, जानें और नजरअंदाज ना करें
यूरिक एसिड बढ़ने से शरीर के इन 4 अंगों में होता है तेज दर्द, जानें और नजरअंदाज ना करें
High uric acid symptoms: यूरिक एसिड का दर्द काफी परेशान करने वाला होता है। ऐसे में अगर शरीर के इन लक्षणों में दर्द रहे तो डॉक्टर से इस बारे में बात करें।
Published : Dec 03, 2022 06:29 pm IST, Updated : Dec 03, 2022 06:29 pm IST
1/7Image Source : freepik
यूरिक एसिड क्या है (What is uric acid): यूरिक एसिड, खून में पाया जाने वाला एक अपशिष्ट उत्पाद है। यह तब बनता है जब शरीर प्यूरीन नामक रसायन को तोड़ता है। ये कुछ हाई प्रोटीन फूड्स के कारण बढ़ता है, जिसका मेटाबोलिज्म सही से नहीं हो पाता है। हालांकि, किडनी द्वारा इसे आसानी से पचा लिया जाता है लेकिन जब ये वेस्ट शरीर में जमा होने लगता है तो बढ़े हुए यूरिक एसिड का कारण बन जाता है।
2/7Image Source : freepik
यूरिक एसिड बढ़ने का कारण (Causes of High uric acid): यूरिक एसिड बढ़ने के कई कारण हैं। सबसे पहला है हाई प्यूरिन वाले फूड्स जैसे रेड मीट, बीन्स और सी फूड। इसके अलावा किसी मेटाबोलिक और किडनी से जुड़ी बीमारी के कारण भी ये समस्या हो सकती है।
3/7Image Source : freepik
यूरिक एसिड बढ़ने से टखने में दर्द (High uric acid causes ankle pain): यूरिक एसिड जब शरीर में बढ़ने लगता है तो कुछ क्रिस्टल्स के रूप में हड्डियों में जमा होने लगते हैं। ये क्रिस्टल्स पहले टखने जैसे कुछ बड़े ज्वाइंट्स पर जमा होते हैं और तेज दर्द का कारण बनते हैं। ऐसे में इस दर्द को कभी नजरअंदाज ना करें।
4/7Image Source : freepik
यूरिक एसिड बढ़ने से घुटने का दर्द (High uric acid causes knee pain): यूरिक एसिड बढ़ने से घुटने का दर्द भी आपको काफी परेशान कर सकता है। दरअसल, ये आपकी ज्वाइंट्स में अकड़न लाता है और एक प्रकार का खिंचाव पैदा करता है। इससे घुटने में तेज दर्द की समस्या होती है।
5/7Image Source : freepik
यूरिक एसिड बढ़ने से गर्दन दर्द (High uric acid causes neck pain): यूरिक एसिड बढ़ने से गर्दन दर्द की समस्या भी हो सकती है। जी हां, अगर आपको लगता है कि आपकी गर्दन के आस-पास एक अकड़न है या फिर रह-रह कर तेज दर्द हो रहा है तो ये बढ़े हुए यूरिक एसिड के कारण हो सकता है।
6/7Image Source : freepik
यूरिक एसिड बढ़ने से कमर दर्द (High uric acid causes back pain): यूरिक एसिड बढ़ने का एक बड़ा संकेत कमर दर्द हो सकता है। ये आपके कमर के ज्वाइंट्स में चिपक कर अकड़न का कारण बनता है और फिर सो कर उठने और लेटने में आपको तेज कमर दर्द के रूप में महसूस हो सकता है।
7/7Image Source : freepik
यूरिक एसिड का घरेलू इलाज (Home remedies for uric acid):
तो, इन तमाम दर्द को नजरअंदाज ना करें और अपने डॉक्टर को दिखाएं। साथ ही आप यूरिक एसिड के कुछ घरेलू इलाजों जैसे कि अजवाइन के पानी का सेवन, फाइबर वाले फूड्स का सेवन और रोजाना एक्सरसाइज इस समस्या से बचाव में मदद कर सकता है।