Published : Sep 21, 2025 12:40 pm IST, Updated : Sep 21, 2025 12:40 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
क्या आपको भी यही लगता है कि सिर्फ उम्रदराज लोगों को ही जोड़ों के दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को दूर कर लेना चाहिए क्योंकि कम उम्र में भी जॉइंट पेन की समस्या हो सकती है।
2/5Image Source : FREEPIK
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विटामिन डी की कमी की वजह से जॉइंट पेन की समस्या पैदा हो सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक शरीर में मौजूद विटामिन डी की कमी, आपकी हड्डियों और मांसपेशियों को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है।
3/5Image Source : FREEPIK
विटामिन डी के अलावा विटामिन बी12 की कमी भी जोड़ों के दर्द का कारण बन सकती है। अगर आप भी जॉइंट पेन की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको अपना चेकअप करवा लेना चाहिए जिससे विटामिन बी12 की कमी की पुष्टि हो पाए।
4/5Image Source : FREEPIK
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विटामिन डी और विटामिन बी12 के अलावा मैग्नीशियम की कमी भी जॉइंट पेन का कारण बन सकती है। दरअसल, मैग्नीशियम जैसा पोषक तत्व हड्डियों और जोड़ों के स्वास्थ्य को मजबूत बनाए रखने में असरदार साबित हो सकता है।
5/5Image Source : FREEPIK
अगर आप जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको अपने डाइट प्लान में विटामिन डी, विटामिन बी12 और मैग्नीशियम से भरपूर फूड्स को शामिल करना चाहिए। हालांकि, ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।