डॉक्टर से जानें आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए?
डॉक्टर से जानें आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए?
आज के डिजिटल युग में आंखों की सेहत पर सबसे ज़्यादा असर पड़ रहा है। मोबाइल, लैपटॉप और टीवी के लंबे इस्तेमाल से आंखों पर लगातार दबाव पड़ता है, जिससे आंखों की रोशनी कमजोर होने लगती है। ऐसे में चलिए जानते हैं आंखों की देखभाल कैसे करें?
Published : Dec 23, 2025 10:30 pm IST, Updated : Dec 23, 2025 10:38 pm IST
1/6Image Source : UNSPLASH
आज के डिजिटल युग में आंखों की सेहत पर सबसे ज़्यादा असर पड़ता है। मोबाइल, लैपटॉप और टीवी के लंबे इस्तेमाल से आंखों पर लगातार दबाव पड़ता है, जिससे आंखों की रोशनी कमजोर होने लगती है। ऐसे में ग्वालियर में स्थित रतन ज्योति नेत्रालय के संस्थापक और निदेशकडॉ. पुरेंद्र भसीन, कहते हैं कि आंखों की देखभाल केवल जरूरत नहीं, बल्कि एक आदत बननी चाहिए। सही समय पर सावधानी बरतकर और कुछ जरूरी उपाय अपनाकर आंखों की रोशनी को बढ़ाया जा सकता है।
2/6Image Source : freepik
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए सबसे पहले संतुलित आहार पर ध्यान देना जरूरी है। विटामिन A, C और E, ओमेगा-3 फैटी एसिड, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। गाजर, पालक, ब्रोकली, शकरकंद, आंवला, संतरा, बादाम, अखरोट और मछली को डाइट में शामिल करने से आंखों की कोशिकाएं मजबूत होती हैं और नजर तेज बनी रहती है। पर्याप्त पानी पीना भी आंखों को ड्राई होने से बचाता है।
3/6Image Source : freepik
आंखों की एक्सरसाइज और सही आदतें अपनाना भी रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। 20-20-20 नियम का पालन करना बेहद जरूरी है, जिसमें हर 20 मिनट बाद 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर किसी वस्तु को देखना चाहिए। इसके अलावा पल्मिंग, आंखों को गोल-गोल घुमाना और बार-बार पलकें झपकाना आंखों की मांसपेशियों को आराम देता है और थकान कम करता है।
4/6Image Source : UNSPLASH
डिजिटल डिवाइसेज़ का सही तरीके से इस्तेमाल भी आंखों की सेहत के लिए जरूरी है। स्क्रीन की ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट आंखों के अनुसार सेट करें और अंधेरे में मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल करने से बचें। काम करते समय स्क्रीन आंखों के स्तर से थोड़ी नीचे होनी चाहिए और ब्लू लाइट फिल्टर या एंटी-ग्लेयर चश्मे का इस्तेमाल आंखों को नुकसान से बचा सकता है।
5/6Image Source : UNSPLASH
आंखों को संक्रमण और एलर्जी से बचाने के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। गंदे हाथों से आंखें छूने से बचें और कॉन्टैक्ट लेंस पहनने वालों को उनकी सही देखभाल करनी चाहिए। पर्याप्त नींद लेना भी आंखों की रोशनी के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि नींद के दौरान आंखों की कोशिकाएं खुद को रिपेयर करती हैं।
6/6Image Source : UNSPLASH
आंखों को संक्रमण और एलर्जी से बचाने के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। गंदे हाथों से आंखें छूने से बचें और कॉन्टैक्ट लेंस पहनने वालों को उनकी सही देखभाल करनी चाहिए। पर्याप्त नींद लेना भी आंखों की रोशनी के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि नींद के दौरान आंखों की कोशिकाएं खुद को रिपेयर करती हैं।