दर्द से फटा जा रहा है सिर? जानें Headaches के पीछे कौन सी वजहें हो सकती हैं ज़िम्मेदार?
दर्द से फटा जा रहा है सिर? जानें Headaches के पीछे कौन सी वजहें हो सकती हैं ज़िम्मेदार?
सिर दर्द एक बहुत ही आम समस्या है जिससे लगभग हर कोई कभी न कभी जूझता है। यह हल्का या असहनीय भी हो सकता है, और इसके पीछे कई वजहें हो सकती हैं। चलिए जानते हैं किन कारणों से सिर में तेज दर्द होने लगता है?
Published : Jul 21, 2025 12:21 pm IST, Updated : Jul 21, 2025 12:27 pm IST
1/5Image Source : SORA AI
सिर दर्द एक बहुत ही आम समस्या है जिससे लगभग हर कोई कभी न कभी जूझता है। यह हल्का या असहनीय भी हो सकता है, और इसके पीछे कई वजहें हो सकती हैं। चलिए जानते हैं किन कारणों से सिर में तेज दर्द होने लगता है?
2/5Image Source : SORA AI
डिहाइड्रेशन: डिहाइड्रेशन सिरदर्द का प्रमुख कारण है। शरीर में पानी की कमी के कारण सिरदर्द की परेशानी का सामान करना पड़ सकता है। जब शरीर पर्याप्त रूप से हाइड्रेटेड नहीं होता, तो दिमाग अस्थायी रूप से सिकुड़ जाता है, जिससे सिरदर्द होता है। नियमित रूप से पानी पीने से इन सिरदर्द को रोकने में मदद मिलती है।
3/5Image Source : SORA AI
तनाव: तनाव की वजह से होने वाला सिरदर्द बहुत आम है। जब आप तनाव में होते हैं, तो गर्दन और सिर की मांसपेशियाँ कठोर या टाइट हो जाती हैं। इसी खिंचाव के कारण सिरदर्द होता है। यह सिरदर्द कभी-कभी किसी खास तनाव वाली घटना के कारण होता है। वहीं, कुछ लोगों को लगातार तनाव रहने पर बार-बार या हमेशा सिरदर्द बना रहता है।
4/5Image Source : SORA AI
नींद की कमी: नींद की कमी भी सिरदर्द की बहुत बड़ी वजह है। अगर आप 7 से 8 घंटे की पूरी नींद नहीं लेते हैं तो इस वजह से सुबह सिरदर्द हो सकता है। नींद पूरी नहीं होने से दिमाग की कार्यक्षमता प्रभावित होती है जिससे सिरदर्द की समस्या हो सकती है। सिर दर्द न हो इसलिए नींद पूरी करें
5/5Image Source : SORA AI
साइनस की समस्या: अगर आपको साइनस की समस्या है तब भी आप सिरदर्द से परेशान हो सकते हैं। साइनस का दर्द आँखों से लेकर माथे और गालों तक फैला होता है। साइनस सिरदर्द तब होता है जब आपके साइनस में सूजन आ जाती है और सिर दर्द की समस्या बढ़ जाती है।