आंखों में धुंधलापन महसूस होना एक आम समस्या है, कई बार यह थकान की वजह से होता है, लेकिन कुछ मामलों में यह किसी गंभीर समस्या का संकेत भी हो सकता है। चलिए जानते हैं धुंधलापन क्यों होता है और ऐसी स्थिति में क्या करें?
Published : Apr 21, 2026 01:45 pm IST, Updated : Apr 21, 2026 01:45 pm IST
1/6Image Source : UNSPLASH
आंखों में धुंधलापन महसूस होना एक आम समस्या है, लेकिन इसे नजरअंदाज करना ठीक नहीं है। कई बार यह थकान की वजह से होता है, लेकिन कुछ मामलों में यह किसी गंभीर समस्या का संकेत भी हो सकता है। रतन ज्योति नेत्रालय में नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ. पुरेंद्र भसीन से जानते हैं धुंधलापन क्यों होता है और ऐसी स्थिति में क्या करें?
2/6Image Source : UNSPLASH
स्क्रीन टाइम कम करें: अगर आपको बार-बार धुंधला दिखाई देता है, तो सबसे पहले अपनी आंखों को आराम देना जरूरी है। स्क्रीन टाइम कम करें और हर 20 मिनट बाद कुछ सेकंड के लिए दूर देखें, जिससे आंखों पर पड़ने वाला तनाव कम हो सके।
3/6Image Source : UNSPLASH
साफ पानी से धोना : धुंधलापन होने पर आंखों को साफ पानी से धोना भी फायदेमंद हो सकता है, खासकर अगर यह धूल, प्रदूषण या एलर्जी के कारण हुआ हो। इसके अलावा, आंखों में सूखापन भी एक बड़ा कारण है, इसलिए पर्याप्त पानी पीना और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल करना मददगार हो सकता है। अगर आप कॉन्टैक्ट लेंस पहनते हैं, तो उनकी साफ-सफाई का खास ध्यान रखें और ज्यादा समय तक लगातार पहनने से बचें।
4/6Image Source : UNSPLASH
नजर कमजोर होने का संकेत: कुछ मामलों में धुंधला दिखना नजर कमजोर होने का संकेत हो सकता है, जैसे कि मायोपिया या हाइपरोपिया। इसके अलावा, मोतियाबिंद, ग्लूकोमा या डायबिटिक रेटिनोपैथी जैसी समस्याएं भी धुंधलेपन का कारण बन सकती हैं। ऐसे में आंखों की जांच कराना बेहद जरूरी हो जाता है।
5/6Image Source : UNSPLASH
अच्छी डाइट है ज़रूरी: आंखों की सेहत बनाए रखने के लिए संतुलित आहार लेना भी जरूरी है। विटामिन ए, सी और ई से भरपूर चीजें जैसे गाजर, हरी सब्जियां और फल आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं। साथ ही, पर्याप्त नींद लेना और नियमित रूप से आंखों की जांच कराना भी जरूरी है। छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर आप धुंधली नजर की समस्या से बच सकते हैं और अपनी आंखों को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकते हैं।
6/6Image Source : UNSPLASH
डॉक्टर से करें संपर्क: अगर धुंधलापन अचानक शुरू हो, उसके साथ सिरदर्द, चक्कर, आंखों में दर्द या रोशनी के चारों तरफ घेरे दिखाई दें, तो इसे इमरजेंसी की तरह लें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। यह किसी न्यूरोलॉजिकल या गंभीर आंखों की समस्या का संकेत हो सकता है। वहीं, अगर यह समस्या धीरे-धीरे बढ़ रही है, तो भी लापरवाही न करें और आंखों के विशेषज्ञ से सलाह लें।