1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. हेल्थ
  4. वजन घटाने के लिए रात में चावल खाना चाहिए या रोटी?

वजन घटाने के लिए रात में चावल खाना चाहिए या रोटी?

Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
Published : Nov 10, 2025 07:09 pm IST,  Updated : Nov 10, 2025 07:14 pm IST
आजकल की बिगड़ती हुई लाइफ स्टाइल और खराब खान पान की वजह से लोग मोटापे की चपेट में तेजी से आ रहे हैं। अगर आपका वजन ज़्यादा है और आप उसे कम करना चाहते हैं तो डिनर में क्या खाना है इसे लेकर सावधान हो जाएं। रात में हेवी खाना खाने के बाद लोग तुरंत सो जाते हैं जिससे खाना अच्छी तरह से पच नहीं पता है। इस वजह से मोटापे के साथ शुगर लेवल भी बढ़ जाता है। अगर आपका वजन भी बढ़ रहा है और आप वेट लॉस जर्नी पर हैं तो चलिए जानते हैं रात में आपको अपनी डाइट में रोटी और चावल में से क्या खाना चाहिए?
1/5 Image Source : freepik

बता दें, रात के खाने में रोटी और चावल दोनों ही नहीं शामिल करना चाहिए। यह दोनों अनाज मोटापे को और भी तेजी से बढ़ाते हैं। ये दोनों हाई कैलोरीज से भरपूर हैं जिसकी वजह से शरीर में फैट की मात्रा बढ़ने लगती है। ये दोनों ही अनाज मेटाबोलिज्म को स्लो करते हैं जिससे मोटापा बढ़ता है।
2/5 Image Source : freepik

रात में रोटी-चावल खाने से शरीर और दिमाग लगातार इन्हें पचाने के क्रम में लगा रहता है। इससे दिमाग रातभर जगा रहता है जिस वजह से शरीर को पूरी नींद नहीं आती। और मोटापा बढ़ने के पीछे एक मुख्य वजह नींद का पूरा नहीं होना भी है।
3/5 Image Source : freepik
रात में रोटी-चावल खाने से शरीर और दिमाग लगातार इन्हें पचाने के क्रम में लगा रहता है। इससे दिमाग रातभर जगा रहता है जिस वजह से शरीर को पूरी नींद नहीं आती। और मोटापा बढ़ने के पीछे एक मुख्य वजह नींद का पूरा नहीं होना भी है।
अगर आपको चावल और रोटी में से कोई एक विकल्प चुनना है तो रोटी आमतौर पर बेहतर विकल्प है। इसमें फाइबर की मात्रा ज़्यादा होती है, जो पेट भरने में मदद करती है। और अगर आपको चावल खाना ही है तो आप कम कैलोरी वाले ब्राउन राइस का चुनाव कर सकते हैं।
4/5 Image Source : UNSPLASH
अगर आपको चावल और रोटी में से कोई एक विकल्प चुनना है तो रोटी आमतौर पर बेहतर विकल्प है। इसमें फाइबर की मात्रा ज़्यादा होती है, जो पेट भरने में मदद करती है। और अगर आपको चावल खाना ही है तो आप कम कैलोरी वाले ब्राउन राइस का चुनाव कर सकते हैं।
अगर आप अपनी डाइट में रोटी-चावल का सेवन करना चाहते हैं तो सबसे सही समय दोपहर का समय है। दोपहर के समय रोटी चावल खाने से ऊर्जा मिलती है। रोटी और चावल दोनों ही कार्बोहाइड्रेट के अच्छे स्रोत हैं, जो शरीर को तुरंत और लगातार ऊर्जा प्रदान करते हैं।
5/5 Image Source : UNSPLASH

Advertisement