1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. हेल्थ
  4. इन 5 समस्याओं में कारगर है सेब का सिरका, लिवर डिटॉक्स से लेकर हाई कोलेस्ट्रॉल तक में है मददगार

इन 5 समस्याओं में कारगर है सेब का सिरका, लिवर डिटॉक्स से लेकर हाई कोलेस्ट्रॉल तक में है मददगार

Written By: Pallavi Kumari
Published : Jan 21, 2023 01:46 pm IST,  Updated : Jan 21, 2023 01:46 pm IST
सेब का सिरका लिवर के लिए (apple cider vinegar benefits for liver): सेब का सिरका, एक बेहतरीन डिटॉक्सीफाइंग एजेंट है। सेब का सिरका लिवर डिटॉक्स करने में मददगार। ये लिवर में जमा टॉक्सिन को साफ करता है और लिवर के काम काज को बढ़ावा देता है।
1/7 Image Source : freepik
सेब का सिरका लिवर के लिए (apple cider vinegar benefits for liver): सेब का सिरका, एक बेहतरीन डिटॉक्सीफाइंग एजेंट है। सेब का सिरका लिवर डिटॉक्स करने में मददगार। ये लिवर में जमा टॉक्सिन को साफ करता है और लिवर के काम काज को बढ़ावा देता है।
हाई कोलेस्ट्रॉल में सेब का सिरका (apple cider vinegar for high Cholesterol): हाई कोलेस्ट्रॉल में सेब का सिरका बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल, जब धमनियों में बनता है, तो उन्हें सख्त और संकीर्ण बना देता है। फिर ये हृदय पर अतिरिक्त दबाव और तनाव डालता है। ऐसे में सेब का सिरका कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित कर दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
2/7 Image Source : freepik

किडनी डिटॉक्स में सेब का सिरका (apple cider vinegar for kidney detoxification): सेब का सिरका पानी में मिला कर पीने से ये किडनी में नए पत्थरों को बनने से रोकने में मदद करता है और पाचन में सुधार करता है। साथ ही किडनी की पथरी से होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में भी मदद कर सकता है। यह विषाक्त पदार्थों और अतिरिक्त खनिजों के शरीर से छुटकारा पाने में मदद करता है जिससे किडनी में पथरी की समस्या हो सकती है।
3/7 Image Source : freepik

एसिड रिफ्लक्स में सेब का सिरका (apple cider vinegar for acid reflux):जब कोई व्यक्ति एसिड रिफ्लक्स से पीड़ित है, तो सेब का सिरका पीना उसके लिए सही है। क्योंकि यह इसके लक्षणों से राहत देता है और पाचन तंत्र के काम काज में सुधार करता है।
4/7 Image Source : freepik
एसिड रिफ्लक्स में सेब का सिरका (apple cider vinegar for acid reflux):जब कोई व्यक्ति एसिड रिफ्लक्स से पीड़ित है, तो सेब का सिरका पीना उसके लिए सही है। क्योंकि यह इसके लक्षणों से राहत देता है और पाचन तंत्र के काम काज में सुधार करता है।
फंगल इंफेक्शन में सेब का सिरका (apple cider vinegar for fungal infections): सेब का सिरका एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुणों से भरपूर है। इसका मतलब यह है कि ये स्किन में इंफेक्शन और दाद-खाज खुजली को कम करने में मदद कर सकता है।
5/7 Image Source : freepik
फंगल इंफेक्शन में सेब का सिरका (apple cider vinegar for fungal infections): सेब का सिरका एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुणों से भरपूर है। इसका मतलब यह है कि ये स्किन में इंफेक्शन और दाद-खाज खुजली को कम करने में मदद कर सकता है।
वेट लॉस में सेब का सिरका (apple cider vinegar for weight loss):सेब साइडर वेट लॉस को कम बढ़ावा देता है। ये शरीर में जमा चर्बी को कम करता है और दूसरा ये पेट का मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है। इस तरह से ये वजन घटाने में तेजी से मददगार है।
6/7 Image Source : freepik
वेट लॉस में सेब का सिरका (apple cider vinegar for weight loss):सेब साइडर वेट लॉस को कम बढ़ावा देता है। ये शरीर में जमा चर्बी को कम करता है और दूसरा ये पेट का मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है। इस तरह से ये वजन घटाने में तेजी से मददगार है।
कैसे करें सेब का सिरका का सेवन (How to use apple cider vinegar): सेब का सिरका, आपको एक संतुलित मात्रा में लेना है। जैसे कि इसे लेने के लिए 1 ग्लास पानी में 2 बड़े चम्मच सेब का सिरका मिलाएं। इसमें आपको पानी गुनगुना लेना है और फिर इसमें सेब का सिरका मिला कर पीना है।
7/7 Image Source : freepik

Advertisement