Published : Feb 12, 2026 07:58 pm IST, Updated : Feb 12, 2026 07:58 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
पुराने जमाने से दूध, दही और छाछ को सेहत के लिए वरदान माना जाता रहा है। सही मात्रा में और सही तरीके से दूध, दही या फिर छाछ का सेवन करने से सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कौन सा ऑप्शन ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है...
2/5Image Source : FREEPIK
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दूध में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। लेकिन अगर आप अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो दही और छाछ, ये दोनों ऑप्शन्स दूध से ज्यादा बेहतर साबित हो सकते हैं।
3/5Image Source : FREEPIK
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक दही में लाभकारी बैक्टीरिया यानी प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाकर इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं। इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए दही का सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा दही हड्डियों की मजबूती के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है।
4/5Image Source : FREEPIK
छाछ गट हेल्थ के लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है। छाछ यानी बटरमिल्क आसानी से डाइजेस्ट हो जाती है। गर्मियों के मौसम में पेट को ठंडक देने के लिए भी छाछ का सेवन करने की सलाह दी जाती है। छाछ पीने से गैस और एसिडिटी जैसी पेट की समस्याओं से काफी हद तक राहत मिल सकती है।
5/5Image Source : FREEPIK
अगर आप इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए इन तीनों में से एक ऑप्शन को चूज करना चाहते हैं, तो आपको दही को चुनना चाहिए क्योंकि दही आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में कारगर साबित हो सकता है। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।