स्क्रीन के इस्तेमाल से नज़रें हो रहीं कमजोर, जानें आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए क्या करना होगा?
स्क्रीन के इस्तेमाल से नज़रें हो रहीं कमजोर, जानें आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए क्या करना होगा?
सोशल मीडिया के इस दौर में आंखों की थकान एक खामोश महामारी बनकर लोगों के सामने आई है। सुबह उठने से लेकर सोने तक, हमारी आंखें पहले से कहीं ज़्यादा मेहनत करती हैं। औसतन व्यक्ति दिन में 7 घंटे से ज़्यादा स्क्रीन पर घूरता रहता है। ऐसे में चलिए बताते हैं आंखों की बेहतरीन केयर कैसे करें
Published : Apr 27, 2025 02:15 pm IST, Updated : Apr 27, 2025 02:37 pm IST
1/6Image Source : social
सोशल मीडिया के दौर में आंखों की थकान एक खामोश महामारी बनकर लोगों के सामने आई है। सुबह उठने से लेकर सोने तक, हमारी आंखें पहले से कहीं ज़्यादा मेहनत करती हैं। औसतन व्यक्ति दिन में 7 घंटे से ज़्यादा स्क्रीन पर घूरता रहता है। डिजिटल आई स्ट्रेन एक आम लेकिन नज़रअंदाज़ की जाने वाली समस्या बन गई है। नींद की कमी के साथ डिजिटल डिवाइस पर लंबे समय तक काम करना आंखों की रोशनी को कमजोर करता है। ऐसे में चलिए बताते हैं आंखों की बेहतरीन केयर कैसे करें
2/6Image Source : social
आंखों की देखभाल के लिए आंखों पर ठंडे पानी के छींटे मारकर दिन की शुरुआत और अंत करें। यह प्रक्रिया न केवल थकी हुई आंखों को तरोताज़ा करने में मदद करता है बल्कि सूजन को कम करता है। आंखों को ज़्यादा ठंडक और सुकून मिले इसलिए गुलाब जल में कॉटन पैड भिगोएँ और कुछ मिनटों के लिए आंखों पर रखें। गुलाब जल आंखों की जलन को शांत करता है और उसके आस-पास की नाजुक त्वचा को फिर से जीवंत करता है।
3/6Image Source : social
आंखों की रौशनी बढ़ाने के लिए अपनी डाइट भी बेहतर करें। अपनी डाइट में विटामिन ए से भरपूर फूड्स को शामिल करें। गाजर, पालक और शकरकंद जैसे विटामिन ए से भरपूर खाद्य पदार्थ और आंवला, पत्तेदार साग और हल्दी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फूड्स का सेवन करें। अलसी और अखरोट जैसे ओमेगा-3 स्रोत आंखों की नमी बनाए रखने के लिए बेहतरीन हैं। आम, पपीता और अमरूद जैसे फलों और ब्रोकली, केल जैसी सब्जियों खाने का लक्ष्य रखें, ताकि आपकी सभी ज़रूरतें पूरी हो सकें।
4/6Image Source : social
आंखों की बेहतरी के लिए 20-20-20 नियम का पालन करें। हर 20 मिनट में, 20 सेकंड के लिए 20 फ़ीट दूर किसी चीज़ को देखें। स्क्रीन की चमक को समायोजित करें, अपने डिवाइस पर ब्लू लाइट फ़िल्टर सेटिंग का उपयोग करें और अपने डिवाइस को आँखों के स्तर पर रखें। 'स्क्रीन टाइम और डिजिटल वेलबीइंग जैसे ऐप आपको अपने स्क्रीन टाइम की निगरानी करने और उसे सीमित करने में मदद कर सकते हैं।
5/6Image Source : social
कुछ व्यायाम आंखों की मांसपेशियों को मज़बूत करते हैं। अपनी हथेलियों को बिना दबाव के बंद आंखों पर धीरे से रखें। साथ ही ऊपर-नीचे, एक तरफ से दूसरी तरफ देखना आंखों को लचीलापन बनाए रखने में मदद करती हैं। इसके साथ ही आप त्राटक का अभ्यास करें।
6/6Image Source : social
आंखों को तरोताज़ा करने के लिए हर रात कम से कम छह से सात घंटे की अच्छी नींद लें। आंखों के आस-पास एक्यूप्रेशर बिंदुओं को दबाने से आंखों की मांसपेशियों को आराम मिलता है और तनाव दूर होता है। आंखों को डिटॉक्सीफाई और तरोताज़ा करने के लिए, नेत्र तर्पण और नस्य (नाक में तेल लगाना) जैसे आयुर्वेदिक उपचार करें।